लाइफ स्टाइल

लहसुन छीलना अब होगा आसान, ये 5 ट्रिक्स बड़े काम के

Kiran
9 Aug 2023 5:47 PM GMT
लहसुन छीलना अब होगा आसान, ये 5 ट्रिक्स बड़े काम के
x
लहसुन भारतीय रसोई का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसका स्वाद व्यंजन का जायका बढ़ाने का काम करता हैं। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि लोग लहसुन छिलने में जोर आने की वजह से इसको काम में नहीं लेना चाहते हैं। लहसुन छीलने की इस मेहनत से बचने के लिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ट्रिक्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से लहसुन छीलना अब आसान होगा। तो आइये जानते हैं इन ट्रिक्स के बारे में।
पानी में भिगोएं
अब हम आपको एक और तरीका बताने जा रहें हैं। इसके लिए आपको लहसुन को एक बाउल में रखना होगा और उसके बाद इस बाउल को पानी से 1 घंटे के लिए भरकर रख दें। इससे भी लहसुन का छिलका आसानी से निकल जाएगा।
लहसुन को बीच से काट दें
अब हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहें हैं जो कि ज्यादातर प्रोफेशनल शेफ ही इस्तेमाल करते हैं। इसके लिए आप एक लहसुन ले लें और फिर इसे चाकू से बीच से काट लें। इससे लहसुन का छिलका आसानी से निकल जाएगा।
डब्बे में लहसुन बंद कर उसे हिलाएं
लहसुन को छिलने के लिए सबसे पहले आप लहसुन को एक बॉक्स में रख लें और फिर ढक्कन लगा लें। इसके बाद बॉक्स को शेक कर लें, इससे लहसुन का सारा छिलका अलग हो जाएगा और आप इसे आसानी से छील पाएंगी।
माइक्रोवेव में रखें लहसुन
इसके अलावा आप लहसुन का छिलका निकालने के लिए माइक्रोवेव की मदद भी ले सकती हैं। इस ट्रिक का इस्तेमाल करने के लिए आप एक बाउल में लहसुन को माइक्रोवेव में 20 से 30 मिनट के लिए रख लें, इसके बाद लहसुन को अच्छी तरह से छीलकर इसका इस्तेमाल कर लें।
रोस्ट कर निकालें लहसुन का छिलका
हम जानते हैं कि ऐसा जरूरी नहीं है कि हर किसी के घर में माइक्रोवेव हो। अगर आपके घर में माइक्रोवेव नहीं है, तो आप परेशान ना हो, आप ऐसे में लहसुन को गैस पर रोस्ट करके उसका छिलका हटा सकती हैं।
Next Story