लाइफ स्टाइल

Pearls magic! Alia की तरह Kim Kardashian भी मोतियों से भर गई

Rounak Dey
7 May 2023 11:17 PM IST
Pearls magic! Alia की तरह Kim Kardashian भी मोतियों से भर गई
x
मोतियां का ही बनाया गया था।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | मेट गाला इवेंट में हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक, दीवाज अपनी डिजानइर और यूनिक ड्रैस से सबको अपनी ओर अट्रेक्ट करती दिखीं। मेट गाला के रैड कार्पेट पर हर साल फैशन में कुछ ना कुछ यूनिक देखने को मिलता है। इस बार मेट गाला में मोतियों का जादू दिखा। जी हां, सेलेब्स की डिजाइनर ड्रेसेज में पर्ल मैजिक देखने को मिला तो चलिए एक नजर डालते है पर्ल के फैशन पर...

किम कार्दशियन

सबसे पहले बात करते हैं किम कार्दशियन की जिन्हें देखने के लिए फैंस वैसे ही बहुत एक्साइटिड रहते हैं। किम ने व्हाइट आउटफिट पहना जो ऊपर से लेकर नीचे तक मोतियों से ढका था। ब्लाउज पूरी तरह मोतियां का ही बनाया गया था।आलिया भट्ट भी प्रबल गुरंग की व्हाइट ड्रेस में नजर आई जिस पर 1 लाख पर्ल्स लगे थे। पूरा गाउन मोतियों से ढका था। पर्ल गाउन के साथ आलिया ने ज्वैलरी भी पर्ल्स वाली ही पहनी।

पॉप स्टार रिहाना भी लॉन्ग ट्रेल वाले व्हाइट गाउन में नजर आई। रिहाना ने रेड कार्पेट पर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया इसके साथ रिहाना ने पर्ल्स ज्वैलरी पहनी थी।

एक्ट्रेस बैला रेमसे व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक स्कर्ट और कोट पहने नजर आई जिस पर पिन-स्ट्राइप शेप में पर्ल्स लगे थे।

मेट गाला में एक ऐसा शख्स भी पहुंचा जिसने खुद को मोतियों और क्रिस्टल से पूरा ढका हुआ था और वह केट लुक में पहुंचे थे। दरअसल, वह कोई और नहीं बल्कि अमेरिकन रैपर लिल नैस एक्स हैं।

Next Story