- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सर्दियों में औषधि की...
लाइफ स्टाइल
सर्दियों में औषधि की तरह काम करती है मूंगफली, इस तरह खाने से दोगुने होंगे फायदे
jantaserishta.com
8 Dec 2025 11:53 AM IST

x
नई दिल्ली: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और संक्रमण से बचाने के लिए गर्म तासीर और पौष्टिकता से भरी चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। सर्दियों में गर्मी, ताकत और क्वालिटी प्रोटीन शरीर के लिए जरूरी होता है और ये तीनों चीजें मूंगफली में मिल जाती हैं।
मूंगफली सर्दियों में शरीर को लाभ देने वाला सस्ता, सरल और अत्यंत पौष्टिक सुपरफूड है। मूंगफली का सेवन शरीर को अनगिनत लाभ देता है। इसके सेवन के तरीके इसके लाभ को और बढ़ा सकते हैं।
आयुर्वेद में मूंगफली को औषधि माना गया है, जो शरीर को रोगों से लड़ने के लिए तैयार करती है। मूंगफली वात दोष को संतुलित रखती है। हड्डियों और मांसपेशियों की मरम्मत में मदद करती है। हृदय के लिए लाभकारी है, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करती है, सूजन कम करती है और पाचन को भी दुरुस्त करती है। कुल मिलाकर मूंगफली में कई गुण छिपे हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पोषण भी देते हैं। ये प्रोटीन का अच्छा और सस्ता स्रोत भी है।
मूंगफली में विटामिन ई और मोनोअनसैचुरेटेड वसा होती है, जो दिल को मजबूत बनाती है और बुरे कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करती है। बुरा कोलेस्ट्रॉल हृदय में ब्लॉकेज की समस्या पैदा कर सकता है। इसके अलावा, मूंगफली शुगर के मरीजों के लिए भी अच्छी होती है। इसमें कम ग्लाइसेमिक होता है, जो शुगर की मात्रा को रक्त में नियंत्रित रखता है। ऐसे में मूंगफली का सेवन मधुमेह के मरीजों के लिए फायदेमंद है।
मूंगफली वजन को बढ़ाने और घटाने दोनों में सहायक होती है। इसमें हाई प्रोटीन और अच्छा फैट होता है, जो वजन को बढ़ाने में मदद करता है, लेकिन अगर इसका सेवन सीमित मात्रा और सही समय पर किया जाए तो ये वजन को कम करने में भी सहायक होती है। मूंगफली सेवन में भारी होती है। थोड़ी सी मूंगफली का सेवन लंबे समय तक पेट को भरा रख सकता है।
इसके अलावा, ये स्किन और ब्रेन के लिए भी लाभकारी है। मूंगफली में मौजूद विटामिन बी-12 और अच्छा फैट ब्रेन को पूरा पोषण देते हैं। अब सवाल आता है कि किस समय मूंगफली का सेवन करना सही रहता है। मूंगफली का सेवन सुबह 10–11 बजे और सुबह 10–11 बजे तक कर सकते हैं। रात के समय मूंगफली खाने से बचें। मूंगफली को गुड़ के साथ या शहद के साथ खाने से इसके फायदे दोगुने हो जाते हैं। इसके अलावा, मूंगफली का चूरमा भी बना सकते हैं, जिसमें आटा और तिल जरूर मिलाएं।
Tagsसर्दियों में औषधि की तरह काम करती है मूंगफलीमूंगफलीमूंगफली फायदाPeanuts work like medicine in winterpeanutspeanut benefits
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





