लाइफ स्टाइल

लड़कियों के इन इशारों पर दें ध्यान, देखते ही समझ जाएं आपसे हो गया है उसे प्यार

SANTOSI TANDI
13 Aug 2023 7:34 AM GMT
लड़कियों के इन इशारों पर दें ध्यान, देखते ही समझ जाएं आपसे हो गया है उसे प्यार
x
आपसे हो गया है उसे प्यार
लड़का हो या लड़की दोनों के मन में किसी ना किसी के ख्याल तो चलते ही रहते हैं। हांलाकि वे इसे सामने जाहिर करने से कतराते हैं। ऐसे में अपनी रिलेशनशिप की शुरुआत करने के लिए आपको सामने वाले के मन का हाल जानने की जरूरत होती हैं। ज्यादातर लड़कों की ये शिकायत रहती है कि लड़कियों को समझ पाना बहुत मुश्किल होता है और वे उनके मन की बात को नहीं जान पाते हैं। जबकि हम आपको बता दें कि कोई लड़की जब किसी शख्स को प्यार करने लगती हैं तो उस शख्स के लिए लड़की का व्यवहार पूरी तरह से बदल जाता है। आप लड़कियों के इशारों से उनके दिल का हाल जान सकते हैं। आज हम आपको लड़कियों के उन इशारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे लड़कियां मोहब्बत में इस्तेमाल करती हैं।
आपकी परवाह करना
आपको परेशान देखकर या बात बात पर लड़की अगर परेशान होने लगे तो आप उनके लिए दोस्त से ज्यादा हैं। आपके परिवार की परेशानी को वह अपनी परेशानी समझने लगती है तो समझ जाइए कि वह आपको पसंद करती है।
सबसे पहले बताती हैं हर बात आपको
कोई लड़की घर हो या ऑफिस, हर बात अगर सबसे पहले आपसे शेयर करती है तो समझिए वह आपको पसंद करती है। वह आपका ध्यान अपनी ओर खींचना चाहती हैं। ऑफिस की परेशानी, ऑफिस में मिली सरहाना, घर की दिक्कतें इन सब बातों का आपसे शेयर करने का मतलब है कि कहीं न कहीं वह आपकी करीबी बनना चाहती हैं।
बालों में उगलियां घुमाना
एक साथ काम करते समय कई बार लड़का किसी लड़की को पसंद करने लगता है लेकिन वह बात नहीं कर पाता। ऐसे में जब लड़की आपको देखकर बालों में उंगलियां घुमाए तो समझ लें कि वह भी आपको पसंद करती है और बात करना चाहती है।
नज़रों में देखकर स्माइल करना
लड़की अगर आप पर फ़िदा है आपको पसंद करती है। तो वो आपकी नज़र में नज़र मिलाकर स्माइल करेगी। वैसे लड़की आपको अगर पसंद करती है तो वो मुस्कुराएगी ! पर अगर आपसे प्यार करती है तो एक बार नहीं बल्कि कई बार देखकर मुस्कुराएगी। इससे लड़की अपना प्यार जताती है। वो चाहती है की आप उसकी आँखों में अपने लिए प्यार देखो। लड़की ये इशारा तो शुरुआत में ही दे देती है।
कमर पर हाथ रखना
कुछ लड़कियों को आदत होती है कि वह बात करते समय कमर पर हाथ रखती हैं। ऐसी महिलाएं मर्दों को डॉमिनेट करना चाहती हैं। इसके अलावा जब महिला लड़के को देखकर कमर पर सिर्फ एक हाथ ही रखे तो समझें कि वह आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना चाहती है।
अगर आप फ्लर्ट करें तो उनके चेहरे के हाव-भाव बदल जाएं
अगर कोई लड़की आपको खास जगह देती है तो फिर उसे आपका दूसरी लड़कियों के साथ फ्लर्ट करना कुबूल कैसे होगा? जैसे ही आप किसी दूसरी लड़की की तारीफ करेंगे या फिर उससे अपनी करीबी जताएंगे तो आपकी ये खास दोस्त उस दूसरी लड़की में कुछ कमी जरूर बताएगी। कमी अगर नहीं बताई तो फिर उनके चेहरे के हाव-भाव तुरंत बदल जाएंगे। जैसे वह आपसे कहेंगी आप अभी उस दूसरी लड़के के बारे में जानते ही कितना हैं? ऐसा भी हो सकता है कि वो उस बात से ही आपको डाइवर्ट करने की कोशिश करें।
आपके लिए कुछ स्पेशल करने की कोशिश करना
जब लड़की किसी से प्यार करने लगती है। तो वो लड़का उसके लिए ख़ास बन जाता है। पर वो लड़का ख़ास है लड़की के लिए। ये बात लड़के को पता नहीं होती। बस लड़की उस लड़के को ये एहसास दिलाना चाहती है की लड़का उसके लिए कितना स्पेशल है। और ये एहसास लड़के को सरप्राइज देकर, पार्टी में आमंत्रित करके, कुछ खाना बनाकर ! कई प्रकार से लड़के के लिए वो कुछ स्पेशल करने की कोशिश कर सकती है। ताकि लड़के को ये पूरी तरह समझ में आ जाए कि लड़की उससे प्यार करती है।
Next Story