मनोरंजन

सुपरहिट गाने पर पवन सिंह ने एक्ट्रेस पुनीता प्रिया के साथ मिलकर किया जबरदस्त डांस

Tara Tandi
14 Sep 2021 12:47 PM GMT
सुपरहिट गाने पर पवन सिंह ने एक्ट्रेस पुनीता प्रिया  के साथ मिलकर किया जबरदस्त डांस
x
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने बिल्कुल अपने नाम की तरह पावर पैक्ड परफॉर्मेंस से भरपूर एक गाना रिलीज किया है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह ने बिल्कुल अपने नाम की तरह पावर पैक्ड परफॉर्मेंस से भरपूर एक गाना रिलीज किया है। जिसका नाम है 'आरा में दोबारा' (Bhojpuri Cinema's Power Star Pawan Singh New Song Ara Me Dobara) । इस गाने में पवन सिंह इतने जबरदस्त अवतार में नजर आ रहे हैं, कि देखने वालों का मुंह खुला और आंखें फटी रह गई हैं। गाने का वीडियो, उसके बोल, म्यूजिक और डांस सबकुछ काफी जबरदस्त है। जिसे सुनने के बाद किसी का भी मिजाज़ बन जाए।

पवन सिंह के इसइस जबरदस्त और सुपरहिट गाने में पवन सिंह के साथ एक्ट्रेस मेघा शाह भी नजर आ रही हैं। दोनों के बीच काफी हॉट एंड बोल्ड केमिस्ट्री दिखाई गई है। गाने का वीडियो भी काफी भव्य तरीके से शूट किया गया है।

इस वायरल गाने को पवन सिंह और पुनीता प्रिया ने मिलकर गाया है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है, बोल लिखे हैं विक्की विशाल । मा अम्मा फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए इस गाने को अबतक 35 लाख से भी ज्यादा बार देखा गया है और लाखों लोगों ने वीडियो पर लाइक बटन दबाकर अपना प्यार भी दिया है।

Next Story