लाइफ स्टाइल

पार्टनर बोल रहा आपसे झूठ, पहचानने के लिए आजमाएं ये आसान तरीके

Tara Tandi
7 April 2022 2:37 PM GMT
पार्टनर बोल रहा आपसे झूठ, पहचानने के लिए आजमाएं ये आसान तरीके
x

 पार्टनर बोल रहा आपसे झूठ, पहचानने के लिए आजमाएं ये आसान तरीके

झूठ बोलना गलत बात होती है लेकिन लगभग हर कोई अपनी लाइफ में झूठ बोलता ही है। लोग रोजाना ही एक दो झूठ बोल जाते हैं। वैसे तो सुनने वाले को झूठ कभी पसंद नहीं होता लेकिन बोलने वाला किसी न किसी कारण से झूठ बोल देता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। झूठ बोलना गलत बात होती है लेकिन लगभग हर कोई अपनी लाइफ में झूठ बोलता ही है। लोग रोजाना ही एक दो झूठ बोल जाते हैं। वैसे तो सुनने वाले को झूठ कभी पसंद नहीं होता लेकिन बोलने वाला किसी न किसी कारण से झूठ बोल देता है। वहीं जब झूठ का पकड़ा जाता है तो अच्छा खासा विवाद खड़ा हो जाता है। ऐसे में कई सारे रिश्तों में झूठ को जगह देना भविष्य में खतरनाक हो सकता है। बात करें रिलेशनशिप की, तो यहां पार्टनर का झूठ उसके साथी के लिए किसी धोखे से कम नहीं होता। कई पार्टनर तो अक्सर ही अपने साथी से झूठ बोलते हैं। विश्वास और प्यार के कारण उनका साथी पार्टनर के बोले गए झूठ को भी सच मान लेता है लेकिन जब झूठ का पता चलता है तो उसे लगने लगता है कि पार्टनर ने उनके साथ धोखा किया। अगर आप रिलेशनशिप में धोखे से बचना चाहते हैं तो पार्टनर के झूठ को पहचानना सीखें। यहां कुछ आसान तरीके बताए जा रहे हैं, जिनके जरिए आप पार्टनर के झूठ को पकड़ सकते हैं।

पार्टनर के झूठ पकड़ने का तरीका
-पार्टनर जब आपसे बात करें तो उनकी आवाज की पिच पर ध्यान दें। सच बोलने वाले आराम से बात करते हैं लेकिन जब लोग झूठ बोलते हैं तो उनकी आवाज सामान्य से ऊंची हो जाती है। हालांकि यकीन से नहीं कहा जा सकता कि वह झूठ ही बोल रहें होंगे लेकिन अंदाजा लगाया जा सकता है।
-झूठ बोलने वाला अपनी बात को साबित करने ले लिए बात करते समय शरीर का मूवमेंट ज्यादा नहीं करता है। शरीर को स्थिर रखकर वह अपनी बातों पर अधिक जोर देकर कुछ बताता है।
-आपके किसी सवाल पर अगर पार्टनर गुस्सा होने लगे या सवाल को टालने की कोशिश करे तो समझ लीजिए कि वह आप से बात छुपा रहे हैं या झूठ बोल रहे हैं। अक्सर लोग झूठ बोलकर इधर उधर की बाते करने लगते हैं।
-झूठ बोलने वाला शख्स अपनी नजरे चुरा कर बात करता है। अगर आपका पार्टनर आपसे कुछ बताते समय नजर मिलाकर बात न करें यानी आंखों में आंखें डालकर नहीं देखते। सच बोलने वाला शख्स शांत होकर आत्मविश्वास के साथ आपकी आंखों में देखता है लेकिन झूठ बोलने वाला पार्टनर आंखों में देखते समय पैनिक हो सकता है या जबरदस्ती आंखों में देखने का प्रयास करता है।
-झूठ बोलने पर पार्टनर अपनी बातों को दोहराता है, ताकि आपको उनके झूठ पर विश्वास हो जाए। कई बार झूठ बोलते समय पार्टनर अपने बालों, हाथों, गर्दन या चेहरे को छूता है।
Next Story