- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Parsi Falooda ताजगी और...

x
Parsi Falooda रेसिपी: गर्मी के मौसम में शरीर जल्दी से डिहाइड्रेशन की चपेट में आ जाता है। ऐसे में हमें ऐसी चीजों को प्राथमिकता देनी चाहिए जिससे शरीर में पानी की कमी तो पूरी हो ही साथ ही वे ठंडक भी प्रदान करें। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं पारसी फालूदा बनाने की रेसिपी। यह डिश आपकी अपेक्षाओं पर जरूर खरी उतरेगी। इसके सेवन से शीतलता मिलेगी। इसे पीते ही तुरंत ताजगी और एनर्जी का एहसास होता है। यह स्वाद में भी आपको निराश नहीं करेगी। जब भी आपकी कुछ अलग चीज ट्राई करने की इच्छा हो तो इस पर भरोसा जताया जा सकता है। मेहमानों को भी आप इसके स्वाद से रूबरू करा तारीफ पा सकते हैं। इसको बनाना भी काफी आसान होता है।
सामग्री (Ingredients)
फालूदा सेव - 1 पैकेट
दूध - 1 ग्लास (ठंडा)
दही - 1 कप (ठंडा)
सब्जा के बीज - 1 बड़ा चम्मच
रूह अफजा - 1 कप
आइसक्रीम - ½ कप वनीला
तरबूज - 1 कप
चेरी - 10 टुकड़े
बर्फ - आवश्यकतानुसार
नारियल - 2 चम्मच
रबड़ी - 3 चम्मच
विधि (Recipe)
- सबसे पहले फालूदा लें। फिर आप इसको थोड़ी देर तक पानी भिगोकर रख दें।
- अगर आप चाहें तो फालूदा को करीब 5 मिनट के लिए उबाल भी सकते हैं।
- फिर आप फालूदा को छननी से छानकर इसमें एक चम्मच तेल डालें।
- इसके बाद आप सब्जा सीड्स को भी पानी में थोड़ी देर के लिए डालकर रख दें।
- फिर आप एक बर्तन में ठंडा दूध और दही डालकर अच्छी तरह से फेंटें।
- इसके बाद आप इसमें तरबूज, फालूदा और सब्जा के बीज डालकर अच्छे से मिलाएं।
- पारसी फालूदा तैयार है। इसे कद्दूकस नारियल, आइसक्रीम, रबड़ी, रूह अफजा और चेरी सेगार्निश करके ठंडा-ठंडा परोसें।
Tagsपारसी फालूदा रेसिपीparsi falooda recipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





