- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पराठा रेसिपी: जानिए...
पराठा रेसिपी: जानिए सादा आलू पराठा के फायदेमंद हैं ये 5 पराठे, कंट्रोल में रहेगा बीपी-कोलेस्ट्रॉल
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। नार्थ इंडिया में ज्यादातर लोग नाश्ते के रूप में गर्मा-गर्म, कुरकुरा, मक्खन या तेल में डीप फ्राई किया हुआ पराठा ही खाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह हैवी होता है, जिससे काफी देर तक भूख नहीं लगती। सबसे अच्छी बात यह है कि आप पराठा दिन के किसी भी समय खा सकते हैं। इसका सेवन सुबह नाश्ते से लेकर रात के खाने तक अचार , सब्जी, रायता, करी के साथ किया जा सकता है। वैसे आमतौर पर पराठों को रोटी के मुकाबले अनहेल्दी माना जाता है और इसे रोजाना खाने से स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। क्योंकि लोग इनमें स्टफिंग भर देते हैं साथ ही इसे पकाने के लिए जरूरत से ज्यादा घी और तेल का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए, तो यह एक हेल्दी डिश साबित हो सकती है। अगर आप पराठों के शौकीन हैं, तो आप अपने आहार में पराठों की अलग-अलग वैरायटी शामिल कर सकते हैं।