लाइफ स्टाइल

पराठे के शौकीन try करें ये टेस्टी Bathua Paratha

Tara Tandi
5 May 2025 5:01 PM IST
पराठे के शौकीन try करें ये टेस्टी Bathua Paratha
x
Bathua Paratha रेसिपी : साग पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर को गर्म रखते हैं। बथुआ भाजी सर्दी के मौसम में मिलती है इसलिए बथुआ पराठा खाने का मजा ही इस मौसम में है. ताजा बथुआ भाजी परांठे का स्वाद दोगुना कर देता है. अगर आप भी बथुआ आलू परांठे के शौकीन हैं और इस रेसिपी को घर पर बनाना चाहते हैं तो आप हमारा तरीका अपना सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर आसानी से कैसे बनाएं स्वादिष्ट बथुआ आलू पराठा.
बथुआ आलू पराठा के लिए सामग्री
बारीक कटा हुआ बथुआ- 4 कप
उबले आलू - 2-3
आटा - 3 कप
बारीक कटी मिर्च - 2-3
बारीक कटा प्याज - 1-2
गरम मसाला पाउडर - 1 छोटा चम्मच
बारीक कटा हुआ लहसुन - 5-6 कलियाँ
अमचूर पाउडर - 1 टेबल स्पून गूथने के लिए
घी/रिफाइन-आवश्यकतानुसार
नमक - स्वादानुसार
बथुआ आलू पराठा कैसे बनाये
बथुआ पराठा बनाने के लिए सबसे पहले बथुआ की सब्जी को अच्छे से धोकर बारीक काट लीजिए.
इसके बाद एक बर्तन में आटा डालें. इसके बाद आटे में नमक डालकर गूंथ लें.
फिर आलू को उबाल लें. एक पैन में आधा चम्मच तेल गर्म करें.
इसमें बथुआ डालकर पकाएं. सुनिश्चित करें कि इसमें कोई नमी न रह जाए।
गैस बंद कर दें और साग को पूरी तरह ठंडा होने दें.
आलू को छील कर मैश कर लीजिये.
एक बर्तन में आलू, बथुआ, प्याज, मिर्च, लहसुन, नमक, गरम मसाला पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें
. गूंथे हुए आटे से लोइयां काट लीजिए. बीच में तैयार मिश्रण भरें और पराठा बेल लें.
पैन गरम करें और आवश्यकतानुसार घी या रिफाइंड तेल की मदद से परांठे को सुनहरा होने तक पकाएं
. अब आप इसे अपने मनपसंद अचार या चटनी के साथ परोस सकते हैं.
Next Story