- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- इम्यूनिटी बढ़ाने के...
लाइफ स्टाइल
इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ पाचन को मजबूत बनाता है पपीता...जाने इसके हैरान कर देने वाले फायदे
Subhi
1 April 2021 11:09 AM IST

x
पपीता तो हम सभी खाते हैं और उसके फायदों के बारे में भी जानते ही है।
पपीता तो हम सभी खाते हैं और उसके फायदों के बारे में भी जानते ही है। लेकिन आपको पता है कि पतीते की तरह ही पतीते के पत्ते भी सेहत के लिए फायदेमंद है। औषधीय गुणों से भरपूर पपीते के पत्तों का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों का उपचार करने में किया जाता है। गर्मी के मौसम में हम पपीता खाना ज्यादा पसंद करते हैं और इस मौसम में इसके सेहत के लिए कई तरह के फायदे भी है। पपीते के पत्ते डेंगू और चिकनगुनिया के रोगियों के लिए फायदेमंद है। ये ना सिर्फ इम्यूनिटी बढ़ाते हैं, बल्कि महिलाओं को होने वाली कई समस्याओं का भी उपचार करते हैं। पाचन को दुरुस्त करते हैं पपीते के पत्ते। आइए जानते हैं कि पपीते के पत्तों का जूस पीने से और कौन-कौन से फायदे होते हैं।
पीरियड्स में होने वाले दर्द को दूर करते है पपीते के पत्ते:
अक्सर महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में दर्द की शिकायत रहती है। महिलाओं को इस दर्द को दूर करने के लिए चाहिए कि पपीते के पत्तों को इमली, नमक और एक गिलास पानी के साथ मिलाकर काढ़ा बनालें और इसे ठंडा कर के इसका सेवन करें। आपको इस दर्द से जल्द राहत मिलेगी।
कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं:
पपीते के पत्तों में कैंसर रोधी गुण मौजूद होते हैं, जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में बेहद मददगार है। सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर जैसे रोगों में ये काफी असरदार होते है।
ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाता है:
पपीते का रस ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने में मददगार है। रोजाना इन पत्तों का दो चम्मच जूस निकालकर तीन महीनों तक सेवन करें।
Next Story





