- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- डेंगू के दौरान...
लाइफ स्टाइल
डेंगू के दौरान प्लेटलेट्स बढ़ाने का काम करता है पपीते के पत्ते का रस, रेसिपी
Kajal Dubey
5 March 2024 4:34 PM IST

x
मच्छरों का आतंक जारी है जिसके कारण डेंगू नामक खतरनाक बीमारी लगातार फैल रही है। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान भी डेंगू के शिकार हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. डेंगू के दौरान प्लेटलेट्स कम होने लगते हैं। इस दौरान उचित इलाज के साथ-साथ घरेलू उपचार की भी मदद ली जा सकती है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए प्लेटलेट्स बढ़ाने में मदद करने वाले पपीते के पत्ते का जूस बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
- 4-5 पपीते की पत्तियां
- 6-7 काली मिर्च
- 6-7 तुलसी के पत्ते
- 1/4 गिलास पानी
- 1 सूती कपड़ा (रूमाल ले सकते हैं)
बनाने की विधि:
- सबसे पहले पपीते के पत्तों को अच्छी तरह धोकर कपड़े से पोंछ लें और एक प्लेट में रख लें और सभी पत्तों के पीछे से डंठल काट लें. डंठल अलग करने के बाद पत्तों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए और एक प्लेट में रख लीजिए. पत्तों को काटने के बाद अब हम उनका जूस बनाएंगे.
जूस बनाने के लिए सभी पत्तियों को मिक्सर जार में डाल दीजिए. ऊपर से थोड़ा पानी, काली मिर्च और तुलसी के पत्ते डालें। - अब मिक्सर जार को अच्छे से बंद कर दें और पपीते के पत्तों को पीस लें. इस मिश्रण को एक गिलास में निकाल लीजिए.
इसके बाद एक कटोरा लें. इसके ऊपर पिसी हुई पत्तियों को साफ सूती कपड़े की सहायता से छान लें। इससे पत्तियों का सारा रस कटोरे में आ जायेगा. - अब सूखे मिश्रण को कपड़े से निकालकर फेंक दें. पपीते के पत्तों का जूस तैयार है.
Tagspapaya leaves juice recipereciperecipe in hindispecial recipe जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsBharat NewsSeries of NewsToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





