लाइफ स्टाइल

पपीते का हलवा: मीठे में कुछ नया ट्राय करें आज ही

Dolly
15 Aug 2025 9:24 PM IST
पपीते का हलवा: मीठे में कुछ नया ट्राय करें आज ही
x
Lifestyle लाइफस्टाइल : मीठे के शौकीनों के लिए एक खुशखबरी है। अब हलवे का स्वाद सिर्फ सूजी या मूंग दाल तक ही सीमित नहीं है। फलों के राजा आम के बाद अब पपीता भी मिठाइयों की दुनिया में अपनी जगह बना रहा है।
खास तौर पर "पपीते का हलवा" इन दिनों स्वास्थ्य और स्वाद दोनों के लिहाज़ से लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। पपीता विटामिन्स और फाइबर से भरपूर फल है, जिसे आमतौर पर कच्‍चा या पकाकर खाया जाता है। लेकिन अब इससे बनने वाला हलवा भी खासा लोकप्रिय हो रहा है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि पेट के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जा रहा है।
सामग्री: पका हुआ पपीता – 2 कप (मैश किया हुआ)
घी – 2 बड़े चम्मच
चीनी – 1/2 कप (स्वादानुसार)
इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच
ड्राय फ्रूट्स – काजू, बादाम, किशमिश आदि
विधि: एक कढ़ाही में घी गर्म करें और उसमें पपीते का पेस्ट डालें।
मध्यम आंच पर 10-12 मिनट तक इसे भूनें जब तक उसका कच्चापन खत्म न हो जाए।
अब इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
5-7 मिनट और पकाएं जब तक हलवा गाढ़ा न हो जाए।
अंत में इलायची पाउडर और ड्राय फ्रूट्स डालकर मिलाएं।
गरमा-गरम परोसें।
Next Story