लाइफ स्टाइल

शाम की चाय के साथ बहुत अच्छे लगेंगे पनीर स्पिनेच पफ़, जाने इसके बनाने की विधि

Tara Tandi
23 Feb 2021 7:38 AM GMT
शाम की चाय के साथ बहुत अच्छे लगेंगे पनीर स्पिनेच पफ़, जाने इसके बनाने की विधि
x
शाम की चाय के साथ सभी बिस्किट लेना पसंद करते है।

जनता से रिश्ता बेवङेस्क | शाम की चाय के साथ सभी बिस्किट लेना पसंद करते है। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए पनीर एंड स्पिनेच पफ़ बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो बिस्किट की जगह बेहतरीन स्वाद देगा। इसे बनाना बेहद आसान हैं और यह सभी को पसंद आएगा। तो आइये जानते हैं इसे बनाने की Recipe के बारे में।

स्टफिंग के लिए सामग्री

- 200 ग्राम पनीर (मैश किया हुआ)

- 250 ग्राम पालक (बारीक़ कटा हुआ)

- 5 कलियां लहसुन की (कुटी हुई)

- 1 टीस्पून रेड चिली फ्लेक्स

- 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर

- नमक स्वादानुसार

- 1 टेबलस्पून तेल

पफ क्रस्ट की सामग्री

- डेढ़ कप मैदा

- 1/4 कप बटर

- नमक स्वादानुसार

पफ क्रस्ट बनाने की विधि

- बाउल में नमक, बटर और मैदा को अच्छी तरह मिक्स करें। - 3 टेबलस्पून ठंडा पानी मिलाकर गूंध लें।

- यदि आवश्यकता हो, तो थोड़ा और पानी मिलाकर नरम गूंध लें।

- ढंककर फ्रिज में 1 घंटे तक रखें।

स्टफिंग की विधि

- पैन में तेल गरम करके लहसुन को तेज़ आंच पर भून लें।

- पालक को ढंककर 2-3 मिनट स्टीम में पकाएं।

- पानी सूखने पर बची हुई सारी सामग्री मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाएं।

- अवन को 180 डिग्री से। पर प्रीहीट करें। मफिंस पैन को बटर लगाकर चिकना करें।

- गूंधे हुए मैदे की लोई लेकर उसे सूखे मैदे में लपेटकर बेल लें।

- बड़े वर्गाकार में काटकर 1 टेबलस्पून पालक-पनीर का मिश्रण रखें। किनारों को सील करें।

- पफ को प्रीहीट अवन में रखकर सुनहरा होने तक बेक करें।

- गरम-गरम पफ चाय के साथ सर्व करें।

Next Story