- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Paneer Popcorn Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Paneer Popcorn Recipe: इस रेसिपी से झटपट बनाएं पनीर पॉपकॉर्न
Bharti Sahu 2
14 Sept 2024 10:53 AM IST

x
Paneer Popcorn Recipe: आज हम जो रेसिपी आपको बताने जा रहे हैं, वह जितनी खाने में लजीज है, बनाने में उतनी ही आसान भी है। मेहमान भी इस खास रेसिपी को खा कर खुश हो जाएंगे। सर्दियों का मौसम आ गया है। इस मौसम में पनीर की रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। अगर घर पर पनीर रखा हो तो पनीर पाॅपकाॅर्न बनाएं। क्रिस्पी पनीर पाॅपकाॅर्न बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा। इसे बनाना भी आसान होता है। तो चलिए जानते हैं बाजार जैसा क्रिस्पी पनीर पाॅपकार्न बनाने का तरीका।
सामग्री Ingredients
टुकड़ों में कटा पनीर, बेसन, अदरक-लहसुन का पेस्ट, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, ड्राई पसार्ले, ओरिगानो, काली मिर्च, स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर, बेकिंग सोडा, ब्रेडक्रंब।
रेसिपी Recipe
पनीर पॉपकॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे बर्तन में पनीर क्यूब्स को निकालें। उसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, ड्राई पासर्ले, अजवाइन, काली मिर्च पाउडर और नमक मिला लें।
अब पनीर में इन मसालों को अच्छे से मिला लें ताकि मसाले पनीर में लिपट जाएं। ध्यान रहे कि हल्के हाथों से पनीर को मिलाएं वरना पनीर टूट सकता है।
फिर एक दूसरे कटोरे में बेसन निकालें। इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिला लें।
पानी डाल कर बेसन का गाढ़ा घोल तैयार कर लें। अच्छे से बेसन को पानी में चिकना होने तक मिलाएं ताकि उसमें गांठ न रह जाए।
अब पनीर के क्यूब को बेसन के बैटर में डूबो दें। पनीर पूरी तरह से बेसन से ढक जाना चाहिए।
फिर कोटेड पनीर को ब्रेडक्रंब में रखें और सुनहरा होने तक तल लें।
आप चाहें तो इसे कढ़ाई में तेल गर्म करके भी तल सकते हैं।
आपका लजीज पनीर पाॅपकाॅर्न तैयार है। साॅस या चटनी के साथ सर्व करें।
TagsPaneer Popcornझटपटपनीर पॉपकॉर्न Paneer PopcornInstantPaneer Popcorn जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





