- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Paneer Paratha: परिवार...

x
Paneer Paratha रेसिपी: पराठा एक ऐसी डिश है जिसे दिन के किसी भी वक्त यानी ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में खाया जा सकता है। पराठे कई तरीकों से तैयार किए जा सकते हैं। आज हम आपको पनीर पराठा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। पनीर का उपयोग सब्जी बनाने और कई डिश का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। पनीर से बनने वाला पराठा भी काफी लजीज होता है और इसका स्वाद परिवार के सभी सदस्यों को पसंद आता है। आप चाहें तो इसे बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं। ये आसानी से तैयार होने वाली रेसिपी है। आप भी अगर पराठा खाने के शौकीन हैं तो इसे ट्राई कर सकते हैं। यह प्रोटीन से भरपूर रेसिपी है जो सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
सामग्री (Ingredients)
आटा – 2 कप
पनीर कद्दूकस – 1 कप
उबला आलू कद्दूकस – 3/4 कप
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
हरी मिर्च – 2-3
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
पुदीना पत्ते कटे – 1 टेबल स्पून (वैकल्पिक)
अमचूर – 1/2 टी स्पून
बटर/तेल – 2-3 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल या परात में गेहूं का आटा छान लें। इसके बाद उसमें थोड़ा सा तेल और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथें। ध्यान रहे कि पानी इतना डालना है जिससे नरम आटा गूंथा जा सके।
- इसके बाद आटे की सतह पर थोड़ा सा तेल लगाकर उसे 20-25 मिनट के लिए कपड़े से ढककर रख दें।
- अब एक मीडियम साइज मिक्सिंग बाउल लें और उसमें कद्दूकस किया पनीर और कसा हुआ आलू डालकर दोनों को अच्छी तरह से मैश करें।
- इसके बाद इसमें कटी हरी मिर्च, अदरक, हरी धनिया पत्ती, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसके बाद मसाले में पुदीना पत्ते और अमचूर पाउडर डालकर स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें। इस तरह पराठे का मसाला तैयार हो गया है।
- अब आटे को लेकर एक बार और गूंथ लें। इसके बाद उसकी लोइयां बना लें। फिर एक नॉनस्टिक पैन/तवे को मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तक तवा गरम हो रहा है, एक लोई लेकर उसे बेलें। पूरी के आकार की होने के बाद उसमें आलू की तैयार स्टफिंग भरें और किनारों को बीच में लाकर स्टफिंग बंद कर दें।
- इसके बाद इसे गोले का आकार दें। अब इस गोले को हल्का सा दबाकर पराठे को गोलाकार बेल लें।
- इसके बाद तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें और पराठा डालकर मीडियम आंच पर सेकें। थोड़ी देर बाद पराठा पलट दें और उस पर तेल लगाएं।
- पराठा तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा न हो जाए। इसके बाद प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारी लोई से पराठे तैयार कर लें। इन्हें चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें।
Tagsपनीर पराठा रेसिपीPaneer Paratha Recipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





