लाइफ स्टाइल

पनीर कसूरी एक प्रसिद्ध पंजाबी रेसिपी है, व्यंजन विधि

Kajal Dubey
29 March 2024 12:48 PM IST
पनीर कसूरी एक प्रसिद्ध पंजाबी रेसिपी है, व्यंजन विधि
x
लाइफ स्टाइल : देखा जाता है कि घरों में खाने को खास लुक देने के लिए पनीर की मदद ली जाती है और उससे स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं. ऐसे में आज हम आपके लिए पंजाब की मशहूर पनीर कसूरी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. जिसका स्वाद आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा. तो आइए जानते हैं इसकी रेसिपी के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 350 ग्राम पनीर (छोटे टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1 शिमला मिर्च
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज -
2 बड़े चम्मच कसूरी मेथी
- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 1 चम्मच किचन किंग मसाला
- 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 1 चम्मच चीनी
- 4 टमाटर प्यूरी
- 1/4 कप ताजी क्रीम
- एक चुटकी नारंगी-लाल फूड कलर
- 1 टुकड़ा अदरक का पेस्ट
- 2 बड़े चम्मच मक्खन
- नमक स्वादानुसार
- थोड़ा सा कटा हरा धनिया
बनाने की विधि
- मक्खन पिघलाकर इसमें अदरक, लहसुन, प्याज और शिमला मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक भूनें.
- बची हुई सारी सामग्री मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं. हरे धनिये से सजाकर परोसें.
Next Story