लाइफ स्टाइल

मॉनसून का मजा बढ़ाएंगे पनीर चीज़ कटलेट

Kajal Dubey
19 Aug 2023 12:29 PM GMT
मॉनसून का मजा बढ़ाएंगे पनीर चीज़ कटलेट
x
मॉनसून के दिनों में सुहाने मौसम के दौरान चटपटे स्नैक्स का स्वाद लेना सभी पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए पनीर चीज़ कटलेट बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इनका कुरकुरापन और स्वाद आपके मॉनसून का मजा बढ़ाने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 150 ग्राम चीज़ (कद्दूकस किया हुआ)
- 250 ग्राम पनीर (क्यूब्स में कटे हुए)
- 2 उबले हुए आलू
- 1 टेबलस्पून ब्रेड का चूरा
- 2 हरी मिर्च (बारीक़ कटी हुई)
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिये तेल
बनाने की विधि
- बाउल में तेल और चीज़ के अलावा सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स करें।
- चिकनाई लगे हाथों से थोड़ा-सा मिश्रण लेकर मीडियम साइज के कटलेट बनाएं।
- कड़ाही में तेल गर्म करके इन कटलेट की धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
- हरी चटनी के साथ सर्व करें।
Next Story