धर्म-अध्यात्म

Palmistry: हथेली के ये 4 निशान बताते है लाइफ पार्टनर के बारे

Sanjna Verma
21 July 2024 9:25 AM GMT
Palmistry: हथेली के ये 4 निशान बताते है लाइफ पार्टनर के बारे
x
पाल्मिस्ट्री Palmistry: कहते हैं व्यक्ति के हाथों में उसका भाग्य छिपा है। जैसे किसी की जन्म कुंडली को देखकर उसके स्वभाव और जीवन के बारे में पता लगाया जा सकता है। वैसे ही हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हाथों की विभिन्न रेखाओं और चिन्हों के जरिए आप व्यक्ति के वैवाहिक जीवन और निजी जीवन के बारे में पता लगा सकते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की लकीरों से ये पता लगाया जा सकता है की व्यक्ति को कैसा जीवनसाथी मिलने वाला है। आइए जानते हैं हाथों की ऐसी कौनसी रेखाओं और चिन्ह है
जिनके
जरिए आप इस बात का पता लगा सकते हैं की आपका जीवनसाथी कैसा होगा।
– अगर किसी लड़की के हाथ में हृदय रेखा लंबी हो तो उन्हें हर चीज में योग्य इंसान पति के रूप में मिलता है। इतना ही नहीं ऐसी लड़कियों के Life Partner काफी धनवान तो होते ही हैं साथ ही उनका नेचर भी काफी अच्छा होता है। यदि किसी लड़के के हाथ में गुरु पर्वत एकदम साफ सुथरा यानी कोई रेखा कट नहीं रही हो और उस पर एक लंबी रेखा जा रही हो तो उन्हें आकर्षक और गुणवान लड़की पत्नी के रूप में मिलती है।
– अगर किसी व्यक्ति के हाथ में शुक्र पर्वत पर मछली का निशान हो तो उन्हें अमीर लाइफ पार्टनर मिलता है। साथ ही उनके जीवनसाथी का नेचर भी काफी अच्छा होता है। इतना ही वहीं शादी के बाद ऐसे लोगों का भाग्य चमकने लगता है। साथ ही ऐसी रेखाओं वाले लोग अपने जीवनसाथी का खूब ख्याल रखते हैं। उनके पास खूब पैसा होता है। समाज में इन लोगों का खूब मान सम्मान होता है।
Palmistry के अनुसार, किसी की विवाह रेखा सूर्य पर्वत की ओर जाती है तो ऐसे लोगों को बहुत ही आज्ञाकारी लाइफ पार्टनर मिलता है। साथ ही इनका पार्टनर समृद्ध और संपन्न परिवार से होता है। ऐसे लोग अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं। ऐसे लोगों में धनवान बनने से सभी गुण होते हैं।
– अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर तराजू का निशान बना होता है तो ये बेहद ही शुभ रहता है। ऐसे लोगों को बिजनेसमैन या नौकरी में किसी उच्च पद वाला व्यक्ति पार्टनर के रुप में मिलता है। ऐसे लोग अपने जीवनसाथी को सिर आंखों पर बिठाकर रखते हैं। इन लोगों की कोशिश रहती है की ये अपने साथी को सिर आंखों पर बैठाकर रखें।
Next Story