- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Palak Chakli Recipe:...
लाइफ स्टाइल
Palak Chakli Recipe: घर पर मिनटों में तैयार करें पालक की चकली
Bharti Sahu 2
2 Sept 2024 12:20 PM IST
Palak Chakli Recipe: आप इस स्नैक्स रेसिपी को ओर ज्यादा मजेदार बनाना चाहती है तो आप इसमें अपना स्पेशल तड़का भी मिला सकती है। इससे इसका स्वाद दोगुना हो जाता है। इसलिए आज हम घर पर मिनटों में और आसानी से तैयार होने वाला पालक की चकली की रेसिपी के बारे में बताएंगे। आप इसे शाम को चाय के साथ स्नैक्स के रूप में खा सकते है। साथ ही मेहमानों को भी स्नैक्स में सर्व कर सकते है। तो देर किस बात की आइए जानते है। इसकी रेसिपी के बारे में।
सामग्री
1 किलो पालक
500 ग्राम आलू
1 कप मैदा
1 कप बेसन
1 चम्मच अदरक का पेस्ट
3-4 हरी मिर्च
4 चम्मच मक्खन
1 चम्मच अजवाइन
तलने के लिए तेल
विधि
चकली बनाने के लिए सबसे पहले रात को पानी में पालक को भिगोकर छोड़ दें।
अब आलू को छिलकर पानी से धो लें। फिर गैस पर कुकर में पानी डालें और इसमें आलू डालकर 2 सीटी लगा लें।
इसके बाद आलू को ठंडा कर लें। फिर इसे कद्दूकस करके साइड में रख लें।
अब गैस पर एक बर्तन में 2 कप पानी डालकर गर्म करें।
इसके बाद जब ये मिश्रण गाढ़ा हो जाएं, तो गैस को बंद कर दें और इसमें कद्दूकस किए हुए आलू को डाल दें।
जब गर्म हो जाएं तो इसमें भीगे हुए पालक और थोड़ा नमक डालकर अच्छे से पका लें।
अब इस मिश्रण में हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, अजवाइन और जरूरत के अनुसार नमक डाल दें।
फिर सारे सामग्रियों को मिलाकर एक डो तैयार कर लें। इसमें अच्छे से तेल लगा लें, जिससे की सामग्री चिपके नही। इसके बाद धूप में एक प्लास्टिक शीट बिछाकर इस पर तेल लगा लें।
अब डो लें और चकली के सांचे में डालकर अपने मनपसंद का शेप देकर प्लास्टिक शीट पर सूखने के लिए रख दें। ऐसे ही सांचें में डालकर सारे चकली तैयार कर लें। अब सारी चकलियों को 2 से 3 दिन की धूप में अच्छे से सूखा लें।
जब भी चाय के साथ स्नैक्स खाने का मन हो तो गैस पर कढ़ाई में तेल गर्म करें। फिर इसमें चकली को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें। इसे गर्मागरम चाय के साथ चकली को सर्व करें।
TagsPalak Chakliघरतैयारपालकचकली Palak ChakliHomePeparedSpinachChakli जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





