लाइफ स्टाइल

स्नैक के रूप में पालक आलू टिक्की, जानें इसे बनाने की विधि, रेसिपी

Kajal Dubey
5 March 2024 2:17 PM IST
लाइफ स्टाइल : जब भी घर में मेहमान आते हैं तो उनके लिए कुछ चटपटे स्नैक्स जरूर बनाए जाते हैं. अगर आप कुछ देसी स्नैक्स बनाने की सोच रहे हैं तो आज हम आपके लिए पालक आलू टिक्की बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ स्वास्थ्यवर्धक भी है. पालक आलू टिक्की बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है. आप इसे हरी चटनी या सॉस के साथ परोस सकते हैं. आइये जानते हैं इसकी रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
पालक - 2 किलो
आलू - 4-5
टमाटर - 6-7
जीरा पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ
पनीर - 3-4 चम्मच
तेल आवश्यकता अनुसार
टमाटर केचप - स्वादानुसार
नमक - स्वादानुसार
बनाने की विधि
- सबसे पहले पालक को धोकर उसके डंठल अलग कर लीजिए.
- इसके बाद गर्म पानी में पालक डाल दें. जब पालक नरम हो जाए तो इसे बारीक काट लीजिए.
- अब आलू उबाल लें. उबालने के बाद आलू को मैश कर लीजिए.
- जब आलू मैश हो जाएं तो इसमें पालक को बारीक काट कर डाल दीजिए.
- दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें. - इसके बाद पनीर को कद्दूकस करके मिश्रण में मिला लें.
- इसके बाद इसमें जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें.
- मिश्रण को अच्छे से मिला लें. इसके बाद हाथ में थोड़ा सा मसाला लेकर गोल-गोल टिक्की बना लीजिए.
- इसी तरह बचे हुए मिश्रण से भी टिक्की तैयार कर लीजिए.
- एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें तैयार टिक्की को तल लें.
- जैसे ही टिक्कियां ब्राउन हो जाएं, इन्हें एक प्लेट में निकाल लें.
- आपकी टिक्की तैयार है. टमाटर सॉस के साथ परोसें.
Next Story