लाइफ स्टाइल

प्लेट में रखते ही नरम पड़ जाते हैं पकौड़े तो अपनाएं ये ट्रिक

nidhi
21 Sept 2026 12:38 PM IST
प्लेट में रखते ही नरम पड़ जाते हैं पकौड़े तो अपनाएं ये ट्रिक
x
कुरकुरे पकौड़ों का आसान तरीका बैटर

लाइफस्टाइल : गरमा-गरम पकौड़े किसे पसंद नहीं होते, लेकिन कई बार प्लेट में रखते ही कुछ देर बाद पकौड़े नरम पड़ जाते हैं और उनका कुरकुरापन खत्म हो जाता है। खासकर बारिश या ठंड के मौसम में पकौड़े बनाने के बाद यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। हालांकि, बैटर तैयार करते समय कुछ आसान चीजों का इस्तेमाल करके पकौड़ों को लंबे समय तक क्रिस्पी रखा जा सकता है।

बैटर में मिलाएं थोड़ा चावल का आटा
पकौड़ों को कुरकुरा बनाने के लिए बेसन के साथ थोड़ा चावल का आटा मिलाना एक अच्छा तरीका माना जाता है। चावल का आटा पकौड़े की बाहरी परत को हल्का और क्रिस्पी बनाने में मदद करता है। अगर एक कप बेसन ले रहे हैं तो उसमें 2 से 3 चम्मच चावल का आटा मिलाया जा सकता है। इससे पकौड़े ज्यादा देर तक कुरकुरे बने रहते हैं।
सूजी से आएगा करारापन
पकौड़ों के बैटर में थोड़ी सी सूजी मिलाने से भी उनका स्वाद और टेक्सचर बेहतर हो जाता है। सूजी तलने के बाद पकौड़ों को हल्का कुरकुरापन देती है। सूजी की मात्रा ज्यादा नहीं रखनी चाहिए, वरना पकौड़े सख्त हो सकते हैं।
गर्म तेल के कुछ बूंदे बैटर में डालें
पकौड़े तलने से पहले बैटर में थोड़ा गर्म तेल मिलाने से भी पकौड़ों की बाहरी परत क्रिस्पी बनती है। यह तरीका कई लोग घर पर पकौड़े बनाते समय अपनाते हैं।
बैटर को ज्यादा पतला न रखें
पकौड़ों के नरम होने की एक वजह बैटर का ज्यादा पतला होना भी हो सकता है। बहुत पतले बैटर से पकौड़े तेल ज्यादा सोख सकते हैं और जल्दी नरम पड़ सकते हैं।
बैटर को इतना गाढ़ा रखें कि सब्जी या अन्य सामग्री पर अच्छी तरह कोटिंग हो जाए।
तलने का तरीका भी है जरूरी
पकौड़ों को हमेशा मध्यम आंच पर तलना चाहिए। बहुत तेज आंच पर पकाने से बाहर की परत जल्दी रंग पकड़ लेती है, लेकिन अंदर से पकौड़े सही नहीं बन पाते।
वहीं, कम तापमान वाले तेल में तलने से पकौड़े ज्यादा तेल सोख लेते हैं और जल्दी नरम हो जाते हैं।
परोसने का तरीका बदलें
तले हुए पकौड़ों को तुरंत बंद प्लेट में ढककर रखने से उनमें भाप जमा हो जाती है और वे नरम हो जाते हैं। पकौड़ों को थोड़ी देर खुली प्लेट या जालीदार बर्तन में रखना बेहतर होता है।
इन आसान टिप्स को अपनाकर घर पर बने पकौड़ों का स्वाद और कुरकुरापन लंबे समय तक बरकरार रखा जा सकता है।
Next Story