लाइफ स्टाइल

मुहांसों से निजात दिलाएगा कपूर और मुल्तानी का पैक, जानिए विधि

Admin4
22 May 2021 12:04 PM GMT
मुहांसों से निजात दिलाएगा कपूर और मुल्तानी का पैक, जानिए विधि
x
Iचेहरे के मुहांसों को दूर करने के लिए कपूर बेहद असरदार उपाय है। पूजा में इस्तेमाल होने वाले कपूर में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो स्किन से कील-मुंहासे और बैक्टीरिया निकालने का काम करते है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। चेहरे पर मौजूद मुहांसों से छुटकारा पाने के लिए जरूरी है कि देसी और असरदार नुस्खों का इस्तेमाल किया जाए ताकि जल्द ही मुहांसों से छुटकारा पाया जा सके। चेहरे के मुहांसे और दाग चेहरे की सारी खूबसूरती छीन लेते हैं। एक बार चेहरे पर मुहांसे आ जाएं तो आसानी से जाते नहीं है। मुहांसों से निजात पाने के लिए दवाईयां कई बार साइड इफेक्ट भी कर देती हैं। चेहरे के मुहांसों को दूर करने के लिए कपूर बेहद असरदार उपाय है। पूजा में इस्तेमाल होने वाले कपूर में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है जो स्किन से कील-मुंहासे और बैक्टीरिया निकालने का काम करते है। कपूर के साथ मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करके इस पैक को और भी असरदार बनाया जा सकता है। मुल्तानी मिट्टी चेहरे की झुर्रियां कम करती है, साथ ही चेहरे पर ग्लो भी लाती है।

कपूर चेहरे के पिंपल दूर करने के साथ ही चेहरे के दाग और निशान भी दूर करता है। अगर आप भी पिंपल के दाग से परेशान हैं तो कपूर के साथ मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर चेहरे पर निखार ला सकती हैं। आइए जानते हैं कि कपूर और मुल्तानी मिट्टी के पैक को कैसे तैयार करें और कैसे चेहरे इस्तेमाल करें।
सामग्री:
कपूर
मुल्तानी मिट्टी
गुलाब जल
कैसे तैयार करें
फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले कपूर और मुल्तानी मिट्टी लें। दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में एक टूकड़ा कपूर का डाले। अब इस पेस्ट में गुलाब जल मिलाएं। इस पेस्ट को अच्छे से मिक्स कर लें। कपूर की जगह आप इसमें कपूर का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तैयार पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। पेस्ट को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और सूखने दें। 15 मिनट बाद अपना चेहरा साफ पानी से धो। याद रखें कि चेहरे पर पैक लगाने से पहले अपना चेहरा अच्छे से वॉश जरूर कर लें।


Next Story