- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Paan-Gulkand Sharbat:...
लाइफ स्टाइल
Paan-Gulkand Sharbat: इसका यूनिक टेस्ट किसी का भी दिल जीत लेगा
Tara Tandi
28 Jun 2025 8:09 PM IST

x
Paan-Gulkand Sharbat रेसिपी: जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती जाती है शरीर को ताजगी और ठंडक देने वाले पेय पदार्थों की मांग भी बढ़ने लगती है। इसी फेहरिश्त में पान-गुलकंद शरबत का नाम भी शामिल है। यह काफी असरदार हो सकता है। यह शरबत न सिर्फ हेल्दी होता है बल्कि इसका काफी यूनिक टेस्ट भी होता है। इसका स्वाद बहुत पसंद किया जाता है। घरों में कई तरह के शरबत बनाए जाते हैं। आप चाहें तो इस बार पान-गुलकंद शरबत की रेसिपी को भी ट्राई कर सकते हैं। इसको पीने से शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद मिलती है। इसे बनाना काफी सरल है और हर उम्र के लोग स्वाद पसंद करते हैं। आपने अगर कभी इस शरबत को नहीं बनाया है तो हमारी बताई विधि का फॉलो करने से जरा भी जोर नहीं आएगा।
सामग्री (Ingredients)
पान के पत्ते – 10
गुलकंद – 4 टेबल स्पून
ठंडा दूध – 4 कप
बादाम – 7-8
पिस्ता – 7-8
शहद – 2 टेबल स्पून
आइस क्यूब्स – 1/2 कप
विधि (Recipe)
- सबसे पहले पान के पत्ते लें और उसे कुछ देर पानी में डालकर अच्छी तरह से धोएं। इसके बाद पत्तों के पीछे का डंठल तोड़ दें और पत्तों के हाथों से टुकड़े कर लें।
- अब पत्तों के मिक्सर जार में डालें और उन्हें ब्लेड कर पेस्ट तैयार कर लें। पेस्ट बनाने के लिए जार में 1-2 टेबलस्पून पानी मिला सकते हैं।
- पान के पत्तों का पेस्ट तैयार होने के बाद उसे एक बाउल में निकालकर अलग रखें। इसके बाद ड्राई फ्रूट्स (बादाम, पिस्ता) के बारीक टुकड़े काट लें।
- अब एक बड़ा बर्तन लें और उसमें पान के पत्तों का पेस्ट डाल दें। अब पेस्ट में 4 कप ठंडा दूध डालकर चम्मच से अच्छी तरह से इसे घोल दें।
- अब इस मिश्रण में गुलकंद, शहद और बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स को मिक्स करें।
- कुछ देर तक चम्मच से शरबत को चलाते रहने के बाद बर्तन को फ्रिज में कुछ देर के लिए रख दें, जिससे शरबत अच्छे से ठंडा हो सके।
- इसके बाद शरबत को सर्विंग ग्लास में डालें और ऊपर से आइस क्यूब्स डालकर चिल्ड पान-गुलकंद शरबत सर्व करें।
Tagsपान-गुलकंद शरबतरेसिपीPaan-Gulkand SharbatRecipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





