लाइफ स्टाइल

Fridge के इन चीजों को इस टिप्स की मदद से करें ऑर्गेनाइज

Sanjna Verma
19 Aug 2024 4:33 PM GMT
Fridge के इन चीजों को इस टिप्स की मदद से करें ऑर्गेनाइज
x
होम टिप्स Home Tips: फ्रिज हमारी रसोई का बहुत इंपोर्टेंट हिस्सा होता है। खाने-पीने का सारा सामान ला कर हम तुरंत फ्रिज में स्टोर करने के लिए दौड़ पड़ते हैं। धीरे-धीरे सामान की क्वांटिटी इतनी ज्यादा हो जाती है कि फ्रिज की हालत ही खराब हो जाती है। इधर-उधर बिखरा हुआ सामान देखने में तो गंदा लगता ही है साथ ही काम की चीजें ढूंढना भी काफी चैलेंजिंग हो जाता है। एक बार तो फ्रिज की साफ-सफाई कर ली जाए लेकिन थोड़े दिन बाद फिर यही हाल हो जाता है। तो चलिए आज हम आपकी इसी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन लेकर आए हैं। इन
टिप्स
की मदद से आप अपने फ्रिज को हमेशा के लिए ऑर्गेनाइज रख सकती हैं।
खरीद लाएं ढेर सारे स्टोरेज बॉक्स
अगर आप अपने फ्रिज को साफ-सुथरा और ऑर्गेनाइज रखना चाहती हैं तो storage boxes में इन्वेस्ट जरूर करें। कुछ बड़े तो कुछ छोटे ऑर्गनाइजर बॉक्स मार्केट से खरीद लाएं। इनमें आप अलग-अलग चीजों को स्टोर कर के रख सकती हैं। इससे आपको सामान ढूंढने में भी आसानी होगी और आपका फ्रिज जल्दी गंदा नहीं होगा। मिर्च और नींबू जैसे छोटी चीजों के लिए आप छोटी-छोटी ट्रे बास्केट भी खरीद सकती हैं।
क्लिंग शीट भी है काफी हेल्पफुल
अक्सर हम फ्रिज में किसी भी खाने के सामान को ढकने के लिए बड़ी-बड़ी प्लेट्स का इस्तेमाल करते हैं। ये प्लेट्स उस सामान से ज्यादा जगह घेर लेती हैं और फ्रिज में बाकी सामनों के लिए जगह ही नहीं बचती। ऐसे में आप क्लिंग शीट का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आप अपने कंटेनर या किसी सामान को कवर कर के रख सकती हैं। साथ ही जरूरत पड़ने पर कटे हुए फलों या वेजिटेबल्स को स्टोर भी कर सकती हैं।
स्टोरेज ट्रे का करें इस्तेमाल
फ्रिज को ऑर्गेनाइज रखने के लिए मार्केट में स्टोरेज ट्रे भी अवेलेबल हैं। इन्हें आप फ्रिज में आसानी से सेट कर सकते हैं। इसे लगने से फ्रिज की स्टोरेज बढ़ जाती है। अगर आपका फ्रिज छोटा है और सामान काफी ज्यादा है तो आपके लिए ये बेस्ट ऑप्शन है। इससे आप ना सिर्फ फ्रिज में बल्कि स्टोरेज ट्रे में सामान को स्टोर कर सकते हैं।
बॉटल्स के लिए ले आएं मैग्नेटिक हैंगर
फ्रिज में अक्सर बोतलों का जमावड़ा लगा रहता है। फ्रिज की आधे से ज्यादा जगह बोतलें ही घेर कर रखती हैं। ऐसे में फ्रिज को
Organize
रखने के लिए बोतलों को ऑर्गेनाइज रखना काफी जरूरी है। ऐसे में आप मैग्नेटिक बॉटल हैंगर खरीद कर ला सकती हैं। इस तरह फ्रिज की सारी बोतलों को एक जगह रखना आसान हो जाएगा और वो ज्यादा जगह भी नहीं घेरेंगी।
शेल्फ लाइनर में करें इन्वेस्ट
फ्रिज को क्लीन और ऑर्गेनाइज रखने के लिए शेल्फ लाइनर एक बेहतरीन ऑप्शन है। आप ऑनलाइन स्टोर्स से शेल्फ लाइनर खरीद सकते हैं। इन्हें अपने फ्रिज की शेल्फ के हिसाब से कट कर के लगा दें। इससे आपका फ्रिज गंदा नहीं होगा और बार-बार सफाई भी नहीं करनी पड़ेगी।
Next Story