लाइफ स्टाइल

सर्दी जुकाम भगाने के लिए मददगार हैं प्याज, जानिए इसके अन्य फायदे

Tara Tandi
3 Sept 2022 10:12 AM IST
सर्दी जुकाम भगाने के लिए मददगार हैं प्याज, जानिए इसके अन्य फायदे
x

न्यूज़ क्रेडिट : timesbull

भारतीय किचन का मुख्य हिस्सा है प्याज अक्सर भारतीय रसोई घरों में प्याज की खपत अधिक होती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारतीय किचन का मुख्य हिस्सा है प्याज अक्सर भारतीय रसोई घरों में प्याज की खपत अधिक होती है। छोटी सी छोटी डिश से लेकर बड़ी से बड़ी व्यंजन प्याज के बगैर। स्वादिष्ट नहीं लगता है, हालांकि प्याज का इस्तेमाल खाना पकाने के अलावा और भी कई चीजों के लिए किया जाता है। प्याज की मदद से आप घर के किचन, बाथरूम और गार्डन की बेसिक समस्याओं को ठीक कर सकते हैं। साथ ही प्याज से कई तरह की बीमारियां को भी दूर किया जा सकता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको प्याज के कुछ ऐसे ट्रिक के बारे में बताएंगे जिनके मदद से आप प्याज को और भी कई चीजों के लिए इस्तेमाल करने लगेंगे।

प्याज से होंगे इन समस्याओं का समाधान
दूर करें पौधे को कीड़े
कीड़े से बचाए प्याज के स्मेल से पौधे में लगे कीड़े भाग जाते हैं। अगर आपके आंगन या गार्डन में लगे पौधे में कीड़े लग रहे हैं तो आप प्याज का प्रयोग कर सकते हैं। पौधे से कीड़े भगाने के लिए कुछ प्याज को काट लें और उसमें एक चम्मच बेकिंग सोडा और एक कप पानी के साथ मिलाकर पीस लें। इसके लिए स्प्रे तैयार हो जाएगा जो पौधे में लगे कीड़े को भगाने के लिए आपकी सहायता करेगा।
बाथरूम से कीड़े को भागाएगा प्याज
प्याज में कई गुण होते हैं जो खाना पकाने और उसमें स्वाद लाने के अलावा कई चीजों को ठीक करने के लिए मददगार है। अगर आप के बाथरूम की नाली से आने वाले कीड़े और मक्खियों से परेशान हैं, तो आप प्याज के मदद से इन्हें भगा सकते हैं। आपको सिर्फ एक प्याज को तीन चार हिस्सों में काटना है और नाली के आसपास रख देना है। प्याज के बदबू से नाली के कीड़े भाग जाएंगे।
सर्दी जुकाम भगाने के लिए मददगार
प्याज की तासीर गर्म होती है इससे आप सर्दी जुकाम में भी इस्तेमाल कर सकते हैं ।यह दवा के रूप में आपके लिए काम करेगी और साथ ही इंफेक्शन से भी बचाएगी और आपके शरीर को गर्माहट प्रदान करेगी।

सोर्स: timesbull

Next Story