लाइफ स्टाइल

आँखों में आंसू लाने वाला प्याज चेहरे की सुन्दरता बढाता हैं, जानें इसके ब्यूटी टिप्स

Kajal Dubey
30 Aug 2023 12:22 PM GMT
आँखों में आंसू लाने वाला प्याज चेहरे की सुन्दरता बढाता हैं, जानें इसके ब्यूटी टिप्स
x
प्याज़ खाने से स्वास्थ्य को लाभ मिलता है यह बात रो सभी जानते है, लेकिन क्या आप जानते है कि प्याज़ के रस से चेहरे की सुन्दरता को बढ़ाया जा सकता है। प्याज़ औषधीय गुणों से भरपूर है। महिलाये अपने चेहरे की सुन्दरता को बढ़ाने के प्रति बहुत ही सजग रहती है तो ऐसे में उनके लिए प्याज़ का रस बहुत ही कारगर उपाय है। आज हम आपको प्याज़ के रस का उपयोग चेहरे की सुन्दरता पाने के लिए बतायेंगे, जिससे त्वचा की रंगत को निखारा जा सकता है। तो आइये जानते है इस बारे में...
* प्याज का रस चेहरे में तिल को हटाने का काम भी करता है। इसके लिए प्याज के रस को सीधे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। इसे चेहरे पर लगाने के बाद करीब 30 मिनट बाद चेहरे को धो लें। ऐसा कम से कम 3 से 4 हफ्ते तक करें धीरे धीरे चेहरे से तिल साफ होने लगेंगे।
* प्याज के रस में जैतून का तेल मिलाए और इसे पिंपल्स के ऊपर लगाए। हो सकता है कि आपको थोड़ा सा दर्द महसूस हो लेकिन ऐसा करने से पिंपल्स का जल्द ही साफ हो जाएगा।
* प्याज में सल्फर और विटामिन्स होते हैं और लहसुन में एंटी फंगल और एंटी एजिंग दोनों ही गुण होते हैं। प्याज और लहसुन के रस को बराबर मात्रा में लेकर उसका सिरका बनाएं। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाने के 20 मिनट बाद धो लें ऐसा करने पर चेहरे में निखार आ जाता है और मुहांसों से बचाव भी होता है।
* आप चाहे तो दही में प्याज का रस मिला ले या केवल प्याज का रस निकाल लें। इसमें रूई की बनी गेंद को भिगाकर गहरे रंग के दाग पर लगायें और 5 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धोयें। ऊपर सभी काले, गहरे दागों को हटाने के घरेलू उपचार हैं।
Next Story