लाइफ स्टाइल

Onion dosa : खाने के बाद हर कोई हो जाएगा दीवाना

Tara Tandi
5 Dec 2025 7:01 PM IST
Onion dosa : खाने के बाद हर कोई हो जाएगा दीवाना
x
Onion dosa रेसिपी: डोसा पसंद करने वालों की कमी नहीं है। इसका नाम सुनते ही बच्चों के साथ बड़ों के भी चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। इस साउथ इंडियन फूड की कई वैराइटी फेमस हैं और इन्हीं में से एक है प्याज वाला डोसा। इसे बच्चे बड़े चाव से खाते हैं। बात अगर नाश्ते की हो तो यह एक शानदार ऑप्शन है। रवे से बनने वाला प्याज का डोसा काफी स्वाद लेकर खाया जाता है। आप भी अगर स्वाद से भरपूर यह डिश घर पर बनाना चाहते हैं तो बेहद आसान तरीके से इसे तैयार कर सकते हैं। घर पर अगर गेस्ट आए हुए हैं तो उन्हें भी यह सर्व किया जा सकता है। वे भी आपकी पाक कला के दीवाने हो जाएंगे और हर जगह तारीफ करते नजर आएंगे। इतनी शानदार चीज के लिए अब और इंतजार करना सही नहीं है।
सामग्री (Ingredients)
सूजी (रवा) - 1 कप
बारीक कटे प्याज - 3
अदरक कटी - 1/2 टुकड़ा
चावल का आटा - 1 कप
रोस्टेड काजू - 3 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 3
जीरा - 1/4 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
काली मिर्च - 1/2 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार
विधि (Recipe)
- सबसे पहले सूजी और चावल के आटे को एक गहरे तले वाले बर्तन में डालकर मिक्स करें। इसके बाद मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालकर मिला दें।
- फिर इसमें हींग, जीरा और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें और बर्तन को ढककर 2-3 घंटे के लिए किसी गरम स्थान पर रख दें।
- इस बीच प्याज के बारीक टुकड़े काट लें। फिर हरी मिर्च, अदरक और काजू के भी टुकड़े कर लें।
- तय समय के बाद मिश्रण का पेस्ट लें और उसमें प्याज को छोड़कर कटी हुई सारी चीजें डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पतला घोल तैयार कर लें। इसके बाद एक नॉन स्टिक कड़ाही/तवा लेकर मीडियम आंच पर गरम करें।
- तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें। अब एक कटोरी में डोसा मिश्रण लें और तवे के बीच में डालकर गोल-गोल फैलाते हुए डोसा बनाएं।
- डोसा कुछ देर सेकने के बाद उसके ऊपर बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डाल दें। फिर चम्मच की मदद से प्याज को डोसे पर हल्का सा दबाएं और उसे 2-3 मिनट तक सेकें।
- इसके बाद किनारों पर थोड़ा सा तेल डालते हुए सॉट करें। कुछ देर बाद डोसा पलट लें। डोसा सुनहरा होने तक सेकना है।
- फिर उसे मोड़कर प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे प्याज वाले डोसे तैयार कर लें।
Next Story