लाइफ स्टाइल

आपको भी रुला देता है प्याज तो इन टिप्स को फॉलो करके पाए राहत

Tulsi Rao
17 Jun 2022 12:02 PM GMT
आपको भी रुला देता है प्याज तो इन टिप्स को फॉलो करके पाए राहत
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। प्याज खाने के फायदे कई हैं, लेकिन जब इसे काटना होता है, तो रो-रो कर बुरा हाल हो जाता है। कुछ प्याज तो बेहद ही कड़वे होते हैं, जिन्हें काटने पर आंखों से बहुत ज्यादा आंसू निकलते हैं। सभी जानते हैं कि प्याज में पाए जाने वाले एंजाइम के चलते ही हमारी आंखों से आंसू निकलते हैं। अगर आप इस समस्या से निजात चाहते हैं तो हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिससे प्याज भी आसानी से कट जाएगा और आपकी आंखो सें एक बूंद भी आंसू नहीं निकलेगा जानिए इन उपायों के बारें में-

विनेगर का करें इस्तेमाल-
आप विनेगर का इस्तेमाल कर प्याज के क्षार से निजात पा सकते है। इसके लिए एक बाउल में पानी और विनेगर मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें छिला हुआ प्याज थोड़े देर के लिए डालकर रख दें। इसके कुछ देर बाद इसे काटे इससे आपको आंसू नहीं आएंगे।
प्याज को रखें फ्रिज में
आप फ्रिज में प्याज को रखकर आंसू आने की समस्या से निजात पा सकते हैं, लेकिन इससे आपके फ्रिज में इसकी बदबू भर जाती है। इसके लिए प्याज का छिलका उतार लें और उसे कुछ समय के लिए फ्रिज में रख दें। इसके बाद प्याज काटें। इससे आपको आंसुओं से राहत मिलेगी।
प्याज के ऊपरी हिस्से को काट दें-
प्याज काटने का सबसे सही तरीका ये है कि आप प्याज के सबसे ऊपरी हिस्से को पहले काटकर निकाल दें। ऊपरी हिस्से को काट देने के बाद प्याज काटना काफी आसान हो जाएगा और आंसू भी कम आएंगे।
ठंडे पानी में-
ये उपाय अधिकतर लोगों को पता है। इसके लिए रेसिपी बनाने के आधा घंटा पहले प्याज का छिलका निकालकर इसे एक बाउल में पानी डालकर इसे फ्रिज में रख दें। फिर इसे काट लें। इससे आंसू नहीं आएंगे।


Next Story