लाइफ स्टाइल

एक गलती और शख्स बन गया 7 करोड़ 50 लाख रुपये का मालिक, जाने कैसे

jantaserishta.com
9 Oct 2021 7:17 AM IST
एक गलती और शख्स बन गया 7 करोड़ 50 लाख रुपये का मालिक, जाने कैसे
x
पढ़े पूरी खबर

इंसान की किस्मत कब पलट जाए इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. कुछ ऐसा ही हुआ अमेरिका के मैरीलैंड में जहां एक शख्स छोटी सी गलती की वजह से 7 करोड़ रुपये से ज्यादा का मालिक बन गया. उसकी 1 मिलियन डॉलर की लॉटरी लग गई.

दरअसल 51 साल के प्रिंस जॉर्ज ने मैरीलैंड लॉटरी के अधिकारियों को बताया कि वह अपने बेटे को स्कूल से लेने गए थे. जब उन्हें पता चला कि बेटे ने कार के दरवाजे में अपनी ऊन की जैकेट फंसा ली है और वह जमीन पर घसीट रही है तो वो उसे साफ कराने निकटतम ड्राई क्लीनर के पास पहुंचे.
उन्होंने कहा कि ड्राई क्लीनिंग की आपात स्थिति में उनके बेटे की जैकेट की वजह से 1 मिलियन डॉलर का जैकपॉट मिल गया. प्रिंस जॉर्ज ने कहा, वहीं उन्होंने दुकान पर रुक कर 22 सितंबर की ड्राइंग के लिए 2 डॉलर का एक लॉटरी टिकट खरीद लिया.
शख्स ने कहा इसके बाद वो टिकट एक सप्ताह से अधिक समय तक उनके घर पर पड़ा रहा. उस बच्चे के पिता ने बताया कि जब तय समय पर उन्होंने टिकट को अपने फोन पर चेक किया तो उन्हें पता पता चला कि वो 1 मिलियन डॉलर यानी की करीब 7,50,70,350 रुपये का जैकपॉट जीत चुके हैं.
लॉटरी जीतने वाले ने कहा, "मुझे झटका सा लगा और बैठना पड़ा. उस व्यक्ति ने कहा कि वो लॉटरी में जीते हुए पैसों से बच्चों के लिए कॉलेज की फीस, बिलों का भुगतान, परिवार के सदस्यों की मदद करने और छुट्टी बिताने में करेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story