लाइफ स्टाइल

विश्व महिला दिवस पर जानिए फैशन और मनोरंजन से जुड़ी भारत की पांच महिलाओं के बारे में जिनका नाम दुनियाभर में है मशहूर

Tara Tandi
8 March 2022 4:00 AM GMT
विश्व महिला दिवस पर जानिए फैशन और मनोरंजन से जुड़ी भारत की पांच महिलाओं के बारे में जिनका नाम दुनियाभर में है मशहूर
x
महिलाओं के बिना देश का विकास और समाज अधूरा है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। भारतीय महिलाओं की काबिलियत और हुनर पूरे विश्व में उन्हें ख्याति दिला रहा है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। महिलाओं के बिना देश का विकास और समाज अधूरा है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। भारतीय महिलाओं की काबिलियत और हुनर पूरे विश्व में उन्हें ख्याति दिला रहा है। खेल जगत हो या राजनीति, हर क्षेत्र में महिलाओं का परचम है लेकिन इस क्षेत्र की सबसे ज्यादा महिलाओं का नाम पूरी दुनिया में मशहूर है, वह है भारतीय मनोरंजन जगत और फैशन की दुनिया। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में कई दिग्गज महिला कलाकार हैं, जिन्हें न केवल भारत के लोग जानते हैं, बल्कि विदेशों में भी उनके फैन हैं। फैशन और इंटरटेनमेंट जगत की महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ दिया है। कई महिला सेलिब्रिटी का नाम विदेशी फैंस की जुबान पर रहता है। विश्व महिला दिवस पर जानिए फैशन और मनोरंजन जगत से जुड़ी भारत की पांच ऐसी महिलाओं के बारे में जिनका नाम दुनियाभर में मशहूर है।

सुष्मिता सेन- ब्रह्मांड सुंदरी
महज 19 साल की उम्र में भारत की सुष्मिता सेन ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। ब्रह्मांड सुंदरी बनने वाली सुष्मिता पहली भारतीय महिला थीं। हाल ही में हरनाज संधु मिस यूनिवर्स का ताज जीतकर भारत की चौथी ब्रह्मांड सुंदरी बनी हो लेकिन सुष्मिता सेन का नाम इस उपलब्धि के लिए इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। उनकी जीत की कहानी कई टीवी चैनलों और अखबारों की शोभा बनी, जिसमें बताया गया कि सुष्मिता सेन किसी डिजायनर नहीं, बल्कि अपनी मां के हाथों से बने गाउन को पहना था। यहां तक कि प्रतियोगिता के समय उन्होंने हाथ में जो ग्लव्स पहन रखे थे, वह मोजे से बनाए गए थे।
ऐश्वर्या राय- विश्व सुंदरी
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं का नाम लिया जाता है, तो भारत की ऐश्वर्या राय का नाम लिस्ट में जरूर शामिल होता है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। फिल्म इंडस्ट्री में भी उनकी एक्टिंग और फैशन स्टाइल के लिए वह काफी मशहूर हैं। विश्व स्तर पर उनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। फिल्मों में कब नजर आने के बाद भी आज भी उनके लुक्स और स्टाइल को लोग बहुत पसंद करते हैं।
लता मंगेशकर- प्लेबैक सिंगर
भारत की 'स्वर कोकिला' के तौर पर मशहूर लता मंगेशकर की आवाज हर किसी के दिल को छू लेती है। लता मंगेशकर के फैन देश विदेश तक हैं। उनके फैंस में आम लोग ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री के सेलिब्रिटी तक हैं। लता मंगेशकर को पद्म भूषण, भारत रत्न, दादा साहेब फाल्के अवार्ड, महाराष्ट्र भूषण, पद्म विभूषण, लीजन ऑफ ऑनर, 6 फिल्म फेयर पुरस्कार और तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
भानु अथैया- कॉस्ट्यूम डिजाइनर
भारत को पहला ऑस्कर अवॉर्ड दिलाने वाली भी एक महिला थीं। 11 अप्रैल 1983 में कॉस्ट्यूम डिजाइनर भानु अथैया को फिल्म गांधी के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। यह भारत का पहला ऑस्कर अवार्ड था। भानु अथैया ने अपने ब्रिटिश काउंटरपार्ट जॉन मोलो के साथ इस जीत को शेयर किया था।
मृणालिनी साराभाई - कोरियोग्राफर
आज इंडस्ट्री में कई महिला कोरियोग्राफर हैं। लेकिन भारत की महिला महिला कोरियोग्राफर मृणालिनी साराभाई थीं। शास्त्रीय नृत्यांगना और कोरियोग्राफर मृणालिनी साराभाई को डिप्लोमा ऑफ फ्रांस आर्काइव्ज मेडल से सम्मानित किया जा चुका है। वह अम्मा के नाम से प्रसिद्ध थीं। उसके बाद कई महिला कोरियोग्राफर मशहूर हुईं, जिसमें सरोज खान, फराह खान, गीता कपूर और वैभवी मर्चेंट जैसे नाम शामिल हैं।
Next Story