लाइफ स्टाइल

ओणम के मौके पर हल्के रंग की साड़ी के साथ खूब जचेंगे लिपस्टिक के ये नए शेड्स

SANTOSI TANDI
13 Aug 2023 6:47 AM GMT
ओणम के मौके पर हल्के रंग की साड़ी के साथ खूब जचेंगे लिपस्टिक के ये नए शेड्स
x
लिपस्टिक के ये नए शेड्स
मेकअप करना हम सभी पसंद करते हैं और इसके लिए मार्केट में अनेक वैरायटी के प्रोडक्ट्स भी आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन इन सब में आज भी हम रोजाना के लिए केवल लिपस्टिक लगाना ही पसंद करते हैं। इसके लिए हम आए दिन नए से नए कलर्स के लिप शेड्स भी खरीदते हैं।
वहीं ओणम का त्यौहार आने वाला है और इस दिन अक्सर हम हल्के रंग की साड़ी को स्टाइल करते हैं। साड़ी लुक को खास बनाने के लिए हमें लिप कलर का चुनाव बेहद सोच-समझकर करना चाहिए। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं कुछ लेटेस्ट लिप कलर्स जिसे आप इस ओणम के खास मौके पर हल्के रंग की साड़ी के साथ पहन सकती हैं। साथ ही बताएंगे कुछ मेकअप टिप्स।
डीप रेड लिप कलर
रेड पैलेट में आपको कई कलर्स आसानी से मिल जाएंगे। इस तरह का लिप कलर लगभग हर तरह के स्किन टोन पर खूबसूरत नजर आता है। साथ ही इस तरह के बोल्ड लिप शेड्स के साथ आप आई मेकअप के लिए ब्राउन कलर को चुनें। इसके अलावा चाहे तो आप रेट्रो स्टाइल लुक पाना चाहती हैं तो ड्रामेटिक विंग आईलाइनर लगा सकती हैं।
न्यूड लिप कलर
न्यूड लिप कलर को चुनते समय आपको अपनी स्किन टोन को ध्यान में जरूर रखना चाहिए। हल्के रंग की साड़ी के साथ आप ब्राउनिश न्यूड लिप कलर को चुन सकती हैं। इसके अलावा चाहे तो आप इसमें हल्का सा न्यूड पिंक कलर मिक्स करके ओंब्रे इफेक्ट भी दे सकती हैं।
पीच लिप कलर
अगर आपका फेस टोन फेयर है तो आप इस तरह के ब्राइट कलर को चुन सकती हैं। साथ ही चाहे तो आप इस तरह के लिप कलर को आकर्षक लुक देने के लिए आप लिप ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस तरह के लिप शेड को आकर्षक लुक देने के लिए आप गालों पर चीक टिंट और लिक्विड हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
कॉफ़ी लिप कलर
कॉफ़ी लिप कलर खासकर मीडियम से लेकर डार्क स्किन टोन तक पर खूबसूरत नजर आता है, लेकिन यह लिप कलर लगभग हर तरह के स्किन टोन पर जचता है। इस तरह के लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप कोहल आई मेकअप कर सकती हैं।
अगर आपको ओणम के मौके पर हल्के रंग की साड़ी के साथ लिपस्टिक के ये शेड्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Next Story