- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- रवि किशन के जन्मदिन पर...
रवि किशन के जन्मदिन पर जानें उनकी लाइफस्टाइल और नेटवर्थ के बारे में...
![रवि किशन के जन्मदिन पर जानें उनकी लाइफस्टाइल और नेटवर्थ के बारे में... रवि किशन के जन्मदिन पर जानें उनकी लाइफस्टाइल और नेटवर्थ के बारे में...](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/07/17/1796357-3.webp)
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। मेहनत और लगन किसी भी व्यक्ति को तरक्की की राह पर पहुंचा सकती है। भारत की कई दिग्गज हस्तियों ने इस बात को साबित किया है। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार रवि किशन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। मनोरंजन की दुनिया से राजनीति के क्षेत्र में आए रवि किशन ने दोनों ही कार्यों में सफलता हासिल की। एक ओर तो उन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का प्यार पाया, तो वहीं राजनेता बनने पर सम्मान और जनता का समर्थन हासिल किया। रवि किशन ने हिंदी, भोजपुर और साउथ की कई फिल्मों में दमदार अभिनय के जरिए अपना सफल करियर बनाया। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब वह 12 लोगों के साथ एक कमरे के रहते थे। कड़े संघर्ष और परिश्रम के दम पर आज उन्होंने लाखों लोगों का प्यार मिल रहा है। शोहरत के साथ ही रवि किशन में दौलत भी खूब कमाई। आज एक्टर से राजनेता बने रवि किशन का जन्मदिन है। रवि किशन के जन्मदिन के जन्मदिन पर जानें उनकी लाइफस्टाइल और नेटवर्थ।