लाइफ स्टाइल

जन्माष्टमी पर पंचामृत के प्रसाद से भगवान श्रीकृष्ण को करें प्रसन्न, इसके सेवन से आप भी हो जाएंगे पावन

Mohammed Raziq
6 Sept 2023 5:31 PM IST
जन्माष्टमी पर पंचामृत के प्रसाद से भगवान श्रीकृष्ण को करें प्रसन्न, इसके सेवन से आप भी हो जाएंगे पावन
x
इसके सेवन से आप भी हो जाएंगे पावन
पूरे देश में आज और कल यानी 6 और 7 सितंबर को दो दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान को कई प्रकार का प्रसाद चढ़ाया जाता है। बताया जाता है श्रीकृष्ण को पंचामृत या फिर कहें कि चरणामृत भी बहुत पसंद है। ऐसे में पंचामृत अर्पित कर भगवान को प्रसन्न किया जाता है।
वैसे भी अधिकतर पूजा-पाठ में भोग के रूप में इसका प्रयोग जरूर होता है। जैसा की नाम से ही जाहिर होता है, इसमें 5 अमृत मानी जाने वाली सामग्री का उपयोग किया जाता है। पंचामृत में दूध, दही, घी, शहद और शक्कर का उपयोग किया जाता है। ये खाने में बहुत टेस्टी लगता है। इसे पंजीरी में डालकर भी खा सकते हैं। कुछ लोग पंचामृत को सीधे ही पी जाते हैं। इसका विशेष स्वाद होता है।
सामग्री
दूध (कच्चा या उबला) - 500 मिली
दही- 100 ग्राम
घी- 1 टेबल स्पून
शहद - 2 टेबल स्पून
शक्कर - 100 ग्राम
तुलसी - 10-12 पत्तियां
थोड़े ड्राई फ्रूट (मखाना, काजू, बादाम, किशमिश और चिरौंजी)
गंगाजल - 2 चम्मच
इलायची पाउडर - आधा चम्मच
- सबसे पहले दूध और दही को अच्छी तरह फेंट कर मिक्स कर लें।
- अब इसमें शहद और घी मिला दें। अब चीनी का पाउडर इसमें मिक्स कर दें।
- अब ड्राई फ्रूट्स में काजू, बादाम और मखाना को हल्का घी डालकर रोस्ट कर लें।
- इसमें सारे ड्राई फ्रूट डालें और इलायची पाउडर मिक्स कर लें।
- अब पंचामृत में तुलसी के पत्तों को तोड़कर डाल दें और साथ में गंगाजल भी डाल दें।
- तैयार है पंचामृत। स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद।
Next Story