लाइफ स्टाइल

वज़न काम करने में फायदेमंद है ऑमलेट, जाने कैसे

Subhi
26 Nov 2020 6:21 AM GMT
वज़न काम करने में फायदेमंद है ऑमलेट, जाने कैसे
x
ऑमलेट दुनियाभर में एक मशहूर डिश है, जिसे अंडों से बनाया जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | एक कप गर्म चाय या कॉफी के साथ ऑमलेट मिल जाए, तो इससे बेहतर सुबह की शुरुआत और क्या होगी? ऑमलेट दुनियाभर में एक मशहूर डिश है, जिसे अंडों से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए पहले अंडों को एक कटोरे में फेटा जाता है और फिर एक पैन में तेल या बटर डाल कर उसमें फ्राई किया जाता है। इसे खाली भी खाया जा सकता है या फिर ब्रेड के साथ। दुनियाभर में आपको ऑमलेट बनाने के कई तरह की रेसीपी मिल जाएंगी।

अंडो को आमतौर पर सुपरफूड कहा जाता है। यही वजह है कि ऑमलेट को सुबह नाश्ते के लिए बेस्ट माना जाता है। अगर आपको भी सुबह नाश्ते में ऑमलेट खाना पसंद है, तो इससे जुड़ी ये ज़रूरी बातें ज़रूर जान लें।

ऑमलेट में होती हैं कितनी कैलोरी?

ऑमलेट में नमक और मक्खन के अलावा कई चीज़ें डाली जाती हैं, लेकिन बाकी चीज़ों को हटा दिया जाए तो सिर्फ ऑमलेट (120 ग्राम) में करीब 220 कैलोरी होती हैं।

एक ऑमलेट में कितना होता है पोषण?

कार्बोहाइड्रेट- 0.9 g

चीनी- 0.4 g

डाइट्री फाइबर- 0.1 g

वसा- 17 g

ट्रांस वसा- 0.1 g

सैचुरेटेट वसा- 4 g

पोटेशियम- 161 mg

कोलेस्ट्रोल- 427 mg

प्रोटीन- 14 g

सोडियम- 365 mg

220 कैलोरी का क्या मतलब है?

220 कैलोरी को घटाना आसान है। आप इसे इस तरह घटा सकते हैं:

20 मिनट के लिए रस्सी कूदें

35 मिनट के लिए साइक्लिंग करें

30 मिनट के लिए जॉगिंग करें

क्या वज़न घटाने के लिए ऑमलेट खाना सही है?

अंडे अपने पोषण मूल्यों और स्वास्थ्य लाभ के कारण शानदार खाद्य पदार्थ हैं। उन्हें अक्सर नाश्ते में ऑमलेट या कई तरह से खाया जाता है। ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं। लेकिन सवाल ये है कि वज़न घटाने के लिए अंडे खाना सही है या नहीं। तो इसके जवाब है हां। अंडे स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होते हैं और वज़न घटाने में भी मदद कर सकते हैं।

1. अंडे खाने से आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है, क्योंकि ये प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इसे खाने के बाद आपकी कुछ और खाने की इच्छा नहीं होता, यानी बेवजह कैलोरी खाने से बचते हैं।

2. अंडे मेटाबॉलिज़म को बढ़ावा देते हैं, जो आगे चलकर कैलोरी को घटाने में मदद करतं है।

3. अंडे आसानी से हर जगह उपलब्ध होते हैं, और इन्हें डाइट में शामिल करना आसान होता है।

4. अंडे स्वस्थ खाना होने के साथ अगर इसे सही मात्रा में खाना जाए तो कैलोरी भी कम होती है।


Next Story