लाइफ स्टाइल

आपके चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकता है नाक पर जमा तेल, इन उपायों से पाए निजात

SANTOSI TANDI
22 Aug 2023 9:19 AM GMT
आपके चेहरे की खूबसूरती को कम कर सकता है नाक पर जमा तेल, इन उपायों से पाए निजात
x
नाक पर जमा तेल, इन उपायों से पाए निजात
लड़का हो लडकी अपनी खूबसूरती को लेकर सभी सजग रहते है। हर कोई यही चाहता है कि उसकी खूबसूरती हमेशा ही बरकरार रहे। लेकिन चेहरे की खूबसूरती हमेशा एक जैसी नही रहती है। चेहरे की त्वचा पर बहुत सी परेशानियाँ देखने को मिल जाती है। इन्ही परेशानियों में से नाक पर तेल एकत्रित हो जाता है। ज्यादातर यह समस्या तैलीय त्वचा वालो के साथ देखने को मिलती है। आज हम आपको घरेलू उपायों की मदद से नाक पर तेल को हटाने के तरीको के बारे में बतायेंगे, तो आइये जानते है इस बारे में...
नाक पर तेल हटाने के पानी का उपयोग करे। अपने चेहरे को दिन में चार बार पानी से धोएं। इससे नाक पर तेल जमा नही होगा।
नींबू तेल निकलने में गुणकारी होता है। चेहरे और नाक पर से तेल को निकलने का काम करता है। इसके लिए थोड़ी सी रूई को लेकर उस पर कुछ बूंद नींबू के रस की डाले और चेहरे नाक पर जमा तेलपर धीरे धीरे से स्क्रब करे । ऐसा दिन में 3-4 बार किया जा सकता है।
बादाम, ऑयली स्‍किन से लड़ने मे कारगर होता हैं। एक स्‍क्रब तैयार करें जिसमें, कुछ बूंद शहद की डालें और घिसा हुआ बादाम मिलाएं। इस स्‍क्रब को नाक पर लगा रहने के बाद पानी से धो लें। बादाम चेहरे से अत्‍यधिक तेल और गंदगी को साफ कर देगा।
नाक पर से तेल हटाने में सिरका लाभकारी होता है। इसके लिए सिरका और पानी मिला कर उसमें रूई भिगो कर अपनी नाक पर रब करें। इसे 15 मिनट तक छोड़ दे और बाद में ठंडे पानी से धो लें।
नाक पर से तेल निकालने में मुल्तानी मिटटी भी बहुत उपयोगी है। इसके लिए मुल्तानी को मीती को पीसकर चेहरे पर लगा ले सुख जाने पर ठंडे पानी से धो। हफ्ते में 5 बार ऐसा करे। तेल निकलने की परेशानी से निजात मिलेगा।
Next Story