लाइफ स्टाइल

सावन का पवित्र महीना में भगवान शिव को लगाएं खीर का भोग

Rani Sahu
8 Aug 2021 9:40 AM GMT
सावन का पवित्र महीना में भगवान शिव को लगाएं खीर का भोग
x
सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इस दौरान शिव जी पूजा करने के साथ व्रत भी रखते हैं

सावन का पवित्र महीना चल रहा है। इस दौरान शिव जी पूजा करने के साथ व्रत भी रखते हैं। साथ ही भगवान शिव की कृपा पाने के लिए उन्हें भोग लगाया जाता है। कहा जाता है कि खीर भोलेनाथ के प्रिय भोग में से एक है। ऐसे में आज हम आपके लिए खासतौर पर खीर की रेसिपी लेकर आए है। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...

सामग्री
फुल क्रीम दूध - 1 लीटर
चीनी - 100 ग्राम
चावल/ चमा के चावल - 80 ग्राम
सूखे मेवे- 1/2 कटोरी (कटे हुए)
इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
केसर - 5-7 धागे
विधि
. सबसे पहले चावल धोकर 30 मिनट तक भिगोएं।
. पैन में दूध एक उबाल आने तक गर्म करें।
. अब इसमें चावल डालकर लगातार चलाते हुए धीमी आंच पर पकाएं।
. चावल नरम होने पर इसमें सूखे मेवे, चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं।
. अब इसमें केसर डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं।
. खीर गाढ़ी होने पर इसे आंच से उतार कर ठंडा कर लें।
. इसे बाउल में निकाल कर भगवान शिव को भोग लगाएं।
. फिर इस प्रसाद को सभी में बांटें और खुद भी खाएं।


Next Story