लाइफ स्टाइल

सावन के अंतिम सोमवार महादेव को लगाएं मखाने की खीर का भोग

Kiran
11 Aug 2023 3:46 PM GMT
सावन के अंतिम सोमवार महादेव को लगाएं मखाने की खीर का भोग
x
आज हम आपके लिए मखाने की खीर बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसका महादेव को भोग लगाया जा सकता हैं और व्रत में भी इसका सेवन किया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...
आवश्यक सामग्री
- 1 लीटर दूध
- 1 कप मखाने
- 2-3 चम्मच चीनी
- 4 बादाम बारीक कटे हुए
- 4 पिस्ता बारीक कटे हुए
- 4-5 काजू बारीक कटे हुए
- आधा चम्मच हरी इलायची
बनाने की विधि
मखाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरा पैन लें। उसमें दूध डालें और धीमी आंच पर पकने दें। दूध में मखानों को डाल दें और पकने दें। मखाने जब नरम हो जाएं तब इसमें चीनी या बूरा डाल दें। इसे अच्छे से चलाएं और पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें। इसमें बारीक कटे काजू, पिस्ता और बादाम भी डाल दें। अब इसमें इलायची डालें और मिक्स कर दें।
आप इसमें केसर भी डाल सकते हैं। इसमें ऊपर से बारीक कटा पिस्ता भी गार्निश करने के लिए डाला जा सकता है। इस खीर का श्रीहरि को भोग लगाएं और इसे गर्म सर्व करें। आप चाहें तो इसे ठंडा करने के लिए फ्रिज में रख सकते हैं और बाद में खा सकते हैं। दोनों की तरह से ये बहुत टेस्टी लगती है।
Next Story