लाइफ स्टाइल

गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं अन्नकूट का प्रसाद, जान लें इसे बनाने की आसान विधि

SANTOSI TANDI
3 Jun 2023 12:31 PM GMT
गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं अन्नकूट का प्रसाद, जान लें इसे बनाने की आसान विधि
x
गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण
देश भर में आज 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन अन्नकूट का प्रसाद बनता है और श्रीकृष्ण को इसका भोग लगाया जाता है। इनके अलावा इंद्र देव, अग्नि देव, वरुण देव आदि की भी पूजा करते हैं। वैसे तो हर साल दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है लेकिन इस साल दिवाली के अगले दिन सूर्य ग्रहण होने की वजह से 26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है । गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहते हैं क्योंकि इस दिन अन्नकूट का प्रसाद बनाया जाता है और पूजा के समय भगवान श्रीकृष्ण को इसका भोग लगाया जाता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
अन्नकूट का प्रसाद बनाने के लिए आप सभी सब्जियां जैसे गोभी, गाजर, कद्दू, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी, लौकी, बैंगन, आलू, सिंघाड़ा, जिमीकंद यानि सूरन ले लें। अगर इतनी सब्जियां नहीं हैं तो मूली, गोभी और बैंगन से भी अन्नकूट की सब्जी तैयार की जा सकती है।
सामग्री
2 चमचे सरसों का तेल
4 इंच लम्बा पीसी हुई अदरक
4-6 हरी मिर्च
4-6 पिंच हींग
2-3 तेज पत्ता
दो छोटा चम्मच जीरा
दो छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
4 छोटा चम्मच धनियां पाउडर
3/4 छोटा चम्मच लाल मिर्च
एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
2/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार) नमक
200 ग्राम (बारीक कटा हुआ) हरा धनियां
- अन्नकूट सब्जी तैयार करने के लिए सभी सब्जियों काटकर धोकर रख लें।
- सबसे पहले कढ़ाही में तेल गर्म करेंगे। हल्का गर्म होने के बाद इसमें जीरा, हींग, अदरक और हरी मिर्च डाल देंगे। 2 मिनट बाद धनिया, मिर्ची और हल्दी पाउडर डाल देंगे।
- करीब 5 मिनट तक मसाला भूनने के बाद इसमें पानी डालना है।
- पानी डालने के बाद मिश्रण को चलाते रहें जब तक इसमें तेल अलग ना दिखने लगें।
- इस दौरान आपको गैस लॉ फ्मेल पर ही रखनी है। इसके बाद इसमें तेज पत्ता डाल देंगे।
- इसके बाद हम इसमें कटे हुए आलू और सिंघाड़े डालकर चला दें।
- 2 मिनट चलाने के बाद बाकि बची हुई सारी सब्जियां डालकर इसे अच्छे से मिला देंगे।
- इसके बाद स्वादनुसार नमक मिला देंगे।
- बेहतर स्वाद के लिए आप इसमें थोड़ा सा काला नमक भी डाल सकते हैं।
- अब ऊपर से एक गिलास पानी डालकर सब्जी को लो फ्लेम पर ढककर पकने दें।
- बीच-बीच में सब्जी को चलाते रहें।
- 10-15 मिनट बाद जब सब्जी पर जाए तो चाट मसाला और धनिया से गार्निश करके भगवान श्रीकृष्ण को इसका भोग लगाएं।
Next Story