- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- प्रोटीन और गुणों से...
लाइफ स्टाइल
प्रोटीन और गुणों से भरपूर ओट्स उपमा सुबह उठने के दो घंटे के अंदर ले, जानिए बनाने का विधि
Bhumika Sahu
17 Dec 2022 3:53 AM GMT

x
प्रोटीन और गुणों से भरपूर ओट्स उपमा
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। आज हम आपके लिए ओट्स उपमा बनाने की आसान रेसिपी (Oats Upma Easy Recipe) लेकर आए हैं, जिसे अपनाकर आप एक हेल्दी ब्रेकफास्ट अपना सकते हैं।
क्विक कुकिंग रोल्ड़ ओट्स (2 कप)
उड़द की दाल (1 चम्मच)
बारीक कटा हुआ प्याज़ (2 कप)
बारीक कटा हुआ गाजर (1/4 कप)
हरा मटर (1/4 कप)
चीनी (1 चम्मच)
तेल (3 चम्मच)
सरसों (1 चम्मच)
हल्दी पाउडर (1 चम्मच)
करी पत्ते
हरी मिर्च
कश्मीरी लाल मिर्च
नमक स्वादानुसार
ओट्स उपमा बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक एक नॉन-स्टिक पैन रखें। अब इसमें 1 चम्मच तेल डालकर गरम करें। इसके बाद ओट्स डालें और चुटकीभर हल्दी पावडर डाल दें। ओट्स को सूनहरा रंग होने तक पका लें। अब एक प्लेट में ओट्स को निकालकर अलग रख दें।
अब इसी पैन में दो चम्मच तेल गरम कर लें। इसमें सरसों डालें और फिर उड़द की दाल भी डाल दें। इसके बाद सूखी लाल मिर्च, करीपत्ता और हरी मिर्च डालकर हल्की आंच पर दो मिनट तक पका लें। इसके बाद प्याज डालकर दो मिनट तक भूनें। हल्का गुलाबी रंग जैसा होने पर सभी सब्जी जैसे- गाजर, हरे टमाटर या आपकी जो पसंद हो वो डाल दें। इसके बाद थोड़ी सी हल्दी पाउडर डालकर थोड़ी देर पकाएं।
अब आपको साइड में रखा ओट्स इसमें डाल देना है। इसके साथ ही थोड़ी चीनी और नमक भी मिलाकर हल्की गैस में पकाएं। ध्यान रहे कि आपको इसे लगातार चलाते भी रहना है। इसमें थोड़ा गर्म पानी भी मिलाकर ढ़क दें और हल्की आंच में करीब 6 मिनट तक पकाएं। इस तरह से ओट्स उपमा में तैयार हो जाएगा। आप हरे धनिया से गारनिश करके सर्व कर सकते हैं।
{ जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story