लाइफ स्टाइल

बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट में बनाए ओट्स इडली, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत

Ritisha Jaiswal
31 May 2023 8:33 PM IST
बच्चों के लिए ब्रेकफास्ट में बनाए ओट्स इडली, स्वाद के साथ मिलेगी सेहत
x
अक्सर देखा जाता हैं कि बच्चे नाश्ता करने में आनाकानी करते हैं और इसे स्किप कर देते हैं। लेकिन दिनभर की ऊर्जा के लिए ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी हैं। ऐसे में बच्चों के लिए नाश्ते में ऐसा व्यंजन बनाया जाना चाहिए जो उन्हें पसंद आए और उनकी सेहत भी बनाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए ओट्स इडली बनाने की Recipe लेकर आए हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ उनकी सेहत का खास ध्यान रखेगी। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
ओट्स - 2 कप
दही - 1/2 (हल्का खट्टा) लीटर
सरसों के दाने - 1 छोटा चम्मच
उड़द की दाल - 1 छोटा चम्मच
चने की दाल - 1/2 छोटा चम्मच
तेल - 1/2 छोटा चम्मच
गाजर - 1 कप (कद्दूकस)
धनिया - 2 चम्मच (बारीक कटा)
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
नमक - 2 छोटे चम्मच या स्वाद अनुसार
ईनो फ्रूट फ्लेवर - एक चुटकी
बनाने की वि​धि
- सबसे पहले तवे पर ओट्स को सुनहरा होने तक भूनें। फिर मिक्सी में पाउडर बना लें।
- पैन में तेल, सरसों के दाने तड़कने के बाद उड़द की दाल और चना दाल भूरा होने तक भूनें।
- इसमें धनिया, गाजर और हल्दी डालकर 1 मिनट तलें।
- एक बाउल में मिश्रण, दही, ओट्स पाउडर मिलाएं। ध्यान रखें कि इसमें पानी ना मिलाएं।
- आपका इडली बैटर बनकर तैयार है।
- अब इडली सांचे पर हल्का सा तेल लगाकर इसमें बैटर डालें।
- इडली को 15 मिनट तक भाप देकर पकाएं।
- आपकी ओट्स इडली बनकर तैयार है।
- इसे टोमैटो सॉस व नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।
Next Story