लाइफ स्टाइल

दलिया शरीर को सबसे अधिक ऊर्जा प्रदान करने वाला तत्व है, जाने कैसे

SANTOSI TANDI
10 March 2024 8:29 AM GMT
दलिया शरीर को सबसे अधिक ऊर्जा प्रदान करने वाला तत्व है, जाने कैसे
x
सुबह-सुबह नाश्ते में यदि आप दलिया का सेवन करते हैं तो आप कई तरह के रोगों से मुक्त रह सकते हैं | दलिया गेहू को पीस कर बनाए जाने वाला एक ऐसा भोज्य पदार्थ है जिसके सेवन से हमारा शरीर स्वस्थ तथा रोग मुक्त रहता है | दलिया शरीर को सबसे अधिक ऊर्जा प्रदान करने वाला तत्व है | दलिया आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं | आइये जानते है दलिया के बारे में ओर किस तरह यह फायदेमंद है |
कोलेस्ट्रॉल : दलिया में घुलनशील और अघुलशील फाइबर की मौजूदगी के कारण शरीर में होने वाले कोलेस्ट्रॉल को आसानी से कम किया जा सकता है |
मोटापा : मोटापा कम करने के लिए दलिया बहुत फायदेमंद होता है | रोजाना सुबह दलिया खाने के बाद पेट भरा-भरा रहता है | जिससे लम्बे समय तक भूख नहीं लगती और मोटापा कंट्रोल में रहता है |
डायबिटीज : डायबिटीज में दलिया खाना बहुत फायदेमंद होता है | दलिया के रोजाना सेवन करने से डायबिटीज को कम किया जा सकता है |
हड्डियों : दलिया में कैल्शियम और मैग्नेशियम की भरपूर मात्रा पायी जाती है | इसके रोजाना सेवन से हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है |
शारीरिक उर्जा : दलिया में अनेक प्रकार के विटामिन्स पाये जाते हैं जो हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं | इसके सेवन से शरीर स्वस्थ बना रहता है |
हिमोग्लोबिन : दलिया में आयरन की अपस्थिति होने की वजह से हिमोग्लोबिन बढ़ाने में सहायक माना जाता है |
Next Story