- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अंक ज्योतिष : कैसे...
लाइफ स्टाइल
अंक ज्योतिष : कैसे होते हैं मूलांक 8 के लोग? जानिए नेचर से लेकर लव लाइफ तक सबकुछ
SHIDDHANT
16 Nov 2025 10:27 PM IST

x
LIFE लाइफ: मूलांक 8 वाले लोगों (जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है) पर शनि ग्रह का प्रभाव होता है, जिस वजह से ये लोग स्वभाव से थोड़े शांत, गंभीर और अंतर्मुखी होते हैं। ये ज्यादा दिखावा पसंद नहीं करते और अपने काम को चुपचाप और ईमानदारी से करते रहते हैं। हालांकि, ये लोग दूसरों की तरह किसी से जल्दी घुलते-मिलते नहीं। शनि धीरे-धीरे चलने वाला ग्रह है, इसलिए मूलांक 8 वालों की तरक्की भी थोड़ी धीमी, लेकिन स्थिर रहती है। इनके कामों में अड़चनें भी आती हैं, लेकिन खास बात यह है कि ये आसानी से हार नहीं मानते। कई बार इनके आसपास के लोग इनके काम का महत्व तुरंत नहीं समझ पाते, जिसकी वजह से ये खुद को थोड़ा अकेला या अलग-थलग महसूस करते हैं। लेकिन इनकी मजबूत इच्छाशक्ति इन्हें अपने लक्ष्य तक पहुंचा ही देती है।
शिक्षा की बात करें तो ये लोग पढ़ाई में अच्छे होते हैं, लेकिन रास्ते में थोड़ी परेशानियां जरूर आती हैं। अगर ये हिम्मत न हारें तो उच्च शिक्षा आसानी से हासिल कर लेते हैं। आर्थिक मामलों में ये बहुत समझदार माने जाते हैं। फिजूलखर्ची बिल्कुल नहीं करते। सोच-समझकर खर्च करते हैं। रिश्तों की बात की जाए तो इनका अपने परिवार, खासकर पिता से, कभी-कभी मतभेद हो सकता है। इनके दोस्तों की संख्या कम होती है, लेकिन ये गहरे और ईमानदार रिश्ते पसंद करते हैं। मूलांक 3, 4, 5, 7 और 8 वाले लोगों से इनकी अच्छी बनती है।
प्रेम और विवाह के मामले में भी इनका सफर थोड़ा कठिन होता है। कई बार ये अपने मन की बात कह ही नहीं पाते, जिस वजह से प्रेम संबंध बहुत अच्छा नहीं चल पाता। आमतौर पर इनका विवाह थोड़ा देर से होता है। शादी के बाद भी पार्टनर के साथ मतभेद या अनबन हो सकती है, लेकिन जीवन में संतान का सहयोग अच्छा मिलता है। करियर में ये लोग मेहनती और भरोसेमंद होते हैं। डॉक्टर, कैमिस्ट, हार्डवेयर, ट्रांसपोर्ट, मशीनरी, बीमा और प्रिंटिंग जैसे क्षेत्रों में ये अच्छा नाम कमा सकते हैं। कुछ लोग मजदूरी वाले काम में भी सफल रहते हैं क्योंकि शनि परिश्रम का कारक माना जाता है।
Tagsमूलांक 8शनि ग्रहव्यक्तित्वस्थिर तरक्कीइच्छाशक्तिशिक्षाआर्थिक समझदारीपरिवारिक मतभेददोस्तीप्रेम और विवाहकरियरमेहनती और भरोसेमंदडॉक्टरकैमिस्टहार्डवेयरट्रांसपोर्टमशीनरीबीमाप्रिंटिंगपरिश्रमजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





