लाइफ स्टाइल

अब नहीं जाना होगा दिल्ली, कपल्स के लिए बेस्ट हैं नोएडा की ये जगहें

SANTOSI TANDI
3 Oct 2023 9:59 AM GMT
अब नहीं जाना होगा दिल्ली, कपल्स के लिए बेस्ट हैं नोएडा की ये जगहें
x
लिए बेस्ट हैं नोएडा की ये जगहें
दिल्ली में घूमने लायक कई खूबसूरत जगहें हैं। कपल्स चाहे गुरुग्राम रह रहे हैं या नोएडा, वह अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए दिल्ली जाने का ही प्लान बनाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें नोएडा की कुछ ऐसी जगहों के बारे में पता ही नहीं, जो कपल्स के लिए बेस्ट मानी जाती हैं।
यहां शाम का नजारा देखना वाला होता है। इसलिए अगर आप भी नोएडा में रहते हैं और अपने पार्टनर के साथ शाम गुजारने के लिए दिल्ली जाने का प्लान बनाते हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। क्योंकि अब आपको दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
नोएडा सेक्टर 18
आप अपने पार्टनर को नोएडा सेक्टर 18 की मार्केट ले जा सकते हैं। वैसे तो लड़कियों को शॉपिंग का बहुत शौक होता है, इसलिए यह आपके पार्टनर के लिए बेस्ट जगह है। यहां की सबसे खास बात यह है कि यहां सड़कों पर लगने वाली मार्केट काफी सस्ती होती है। साथ ही यहां शाम को आपको चारों तरफ केवल कपल्स ही नजर आएंगे। नोएडा सेक्टर 18 मार्केट मेट्रो से उतरते ही शुरू हो जाती है। (बेस्ट हिल स्टेशन प्लेस)
ग्रैंड वेनिस मॉल
यह मॉल ग्रेटर नोएडा का सबसे बड़ा मॉल है। इस मॉल को सबसे खास माना जाता है। यहां आप अपने पार्टनर के साथ जिप लाइन राइड, बॉलिंग एली, ट्रैम्पोलिन पार्क, 7डी सिनेमा,
सिनेपोलिस मल्टीप्लेक्स सिनेमा और वीआर गेम्स जैसी कई चीजों का मजा उठा सकते हैं। (ऑफबीट डेस्टिनेशन)
पता- प्लॉट नंबर SH3, साइट IV, परी चौक के पास, ग्रेटर नोएडा
द फ्लाइंग डाइन रेस्टोरेंट
अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ एडवेंचर करना चाहते हैं, तो आप द फ्लाइंग डाइन रेस्टोरेंट जा सकते हैं। यहां आपको जमीन से 160 फीट ऊपर हवा में खाना खिलाया जाएगा। सेक्टर 38 के गार्डन गैलेरिया मॉल के अंदर आप ऐसी डिनर नाइट का मजा ले सकते हैं। यहां एक कपल के डिनर के लिए करीब 5 हजार रुपये देने होते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
Next Story