- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अब बाजार नहीं, घर की...

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : गर्मी के मौसम में हर कोई ठंडी-ठंडी चीजें खाना चाहते हैं, लेकिन ये जरूरी नहीं है कि आप हर वक्त बाजार से चीजें खरीदकर खा सकें। खासतौर पर बच्चों से बड़ों तक को इस मौसम में आइसक्रीम खाना पसंद होता है। पर, यदि आप बार-बार बाहर से आइसक्रीम लेकर खाएंगे तो इससे तबियत खराब होने का भी खतरा रहेगा।
ऐसे में हम आपको बताएंगे, घर पर आइसक्रीम बनाने का सबसे आसान तरीका। हम आइसक्रीम बनाने की जो विधि आपको बताएंगे, उसके लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमारी बताई गई विधि को फॉलो करने के लिए आपको सिर्फ चार चीजों की जरूरत पड़ेगी।
घर पर आइसक्रीम बनाने का सामान : फुल क्रीम दूध – 2 कप
कंडेन्स्ड मिल्क – 1 कप
फ्रेश क्रीम – 1 कप
वेनिला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
आइसक्रीम बनाने की विधि : इस आइसक्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में कंडेन्स्ड मिल्क, फ्रेश क्रीम और दूध को अच्छे से फेंट लें। इसे आपको कुछ देर तक लगातार फेंटना है। अब उसमें वेनिला एसेंस डालें और फिर से मिक्स करें। वेनिला एसेंस को डालने के बाद इसे अच्छे से मिक्स करें, ताकि इसका फ्लेवर आइसक्रीम में अच्छी तरह से आए।
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इस मिश्रण को एक एयरटाइट डिब्बे में डालें अब इसे कम से कम तीन घंटों के लिए मोल्ड में डालकर फ्रीजर में रखें। तीन घंटे के बाद जब ये जम जाए तो इसे निकालें और फिर मिक्सी में ब्लैंड करें। एक बार ब्लैंड करने के बाद ये आइसक्रीम एकदम क्रीमी बनेगी। ब्लैंड करने के बाद इसे फ्रीजर में दोबारा रख दें। इसके बाद आइसक्रीम मोल्ड को कम से कम 6–8 घंटे या रातभर फ्रिजर में रख दें। यदि आप इसे रातभर के लिए फ्रिज में रखेंगी तो ये अच्छी तरह से जम जाएगी।
Tagsबाजारघरस्वादिष्टआइसक्रीमMarketHomeDeliciousIce Creamजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





