लाइफ स्टाइल

अब आप भी कम पैसों में कर सकते है विदेश यात्रा,ये हैं बेहद सस्ते देश

SANTOSI TANDI
4 Oct 2023 9:20 AM GMT
अब आप भी कम पैसों में कर सकते है विदेश यात्रा,ये हैं बेहद सस्ते देश
x
विदेश यात्रा,ये हैं बेहद सस्ते देश
ऐसे कई देश हैं जहां का नजारा बेहद अद्भुत अनुभव देता है। घूमने-फिरने के शौकीन ज्यादातर भारतीय विदेश घूमने का सपना देखते हैं। हालांकि, विदेश जाने पर ज्यादा खर्च की चिंता, वीजा और अन्य दस्तावेजों की उलझन भी इस सपने को पूरा करने से वंचित कर देती है। लेकिन ऐसी कई विदेशी जगहें हैं जहां भारतीय सस्ती यात्रा का आनंद ले सकते हैं। भारतीय यात्रियों के लिए कुछ सबसे सस्ते देश हैं, जो बजट में यात्रा करने का मौका देते हैं और विदेश यात्रा के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं।
नेपाल
भारतीय यात्रियों के लिए नेपाल एक बेहतरीन बजट यात्रा विकल्प हो सकता है। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता, पहाड़ों, तीर्थ स्थलों और अनुभवों के लिए प्रसिद्ध है। नेपाल की मुद्रा भारतीय रुपए से भी कम है। इसके अलावा नेपाल के लिए किसी वीजा की जरूरत नहीं पड़ती.
श्रीलंका
भारत के करीबी देशों में श्रीलंका का नाम भी शामिल है, जहां पर्यटक आसानी से जा सकते हैं। भारतीय यात्रियों के लिए श्रीलंका एक और सस्ता विकल्प हो सकता है, जो प्राकृतिक सुंदरता, ऐतिहासिक स्थलों और स्वादिष्ट भोजन की पेशकश करता है।
थाईलैंड
हर साल सबसे ज्यादा भारतीय पर्यटक थाईलैंड जाते हैं। थाईलैंड घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। थाईलैंड विदेश में बजट यात्रा के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है, जो अपनी खूबसूरत सुंदरता, विशेष व्यंजनों और धार्मिक स्थलों के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है।
Next Story