लाइफ स्टाइल

अब नहीं पड़ेगी सेक्स पावर बढ़ाने के लिए दवाइयों की जरूरत, आजमाएं ये घरेलू उपाय

SANTOSI TANDI
13 Sep 2023 7:07 AM GMT
अब नहीं पड़ेगी सेक्स पावर बढ़ाने के लिए दवाइयों की जरूरत, आजमाएं ये घरेलू उपाय
x
आजमाएं ये घरेलू उपाय
सेक्स हर वयस्क की जिन्दगी का एक अहम हिस्सा है। अगर आपकी सेक्स लाइफ बेहतर है, तो आप खुद को शारीरिक व मानसिक रूप से तरोताजा रख सकते हैं। लेकिन ग़लत खानपान और तनाव आजकल की लाइफस्टाइल का हिस्सा बन चुके हैं जिसका असर आपकी सेक्स पॉवर पर भी पड़ता हैं। ऐसे कपल्स की कमी नहीं है, जो सेक्स पावर में कमी होने के कारण अपनी सेक्स लाइफ को एन्जॉय नहीं कर पाते हैं और फिर वे कई तरह की दवाइयों का सेवन करने लगते हैं ताकि सेक्स टाइम को बढ़ाया जा सकें। लेकिन इन विभिन्न दवाइयों का सेवन आपके लिए घातक हो सकता हैं। ऐसी स्थिति में आपको घरेलू नुस्खों का रूख करना चाहिए। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से यौन शक्ति या सेक्स पावर बढ़ाने में मदद मिलेगी। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
तुलसी के बीज
सेक्स पावर बढ़ाने के लिए आप तुलसी के बीज और सफेद मूसली की जड़ का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए 30 ग्राम तुलसी के बीज लें तथा 60 ग्राम सफेद मूसली की जड लें। अब इन दोनों को मिला लें और अच्छी तरह से पीस लें। पिसने के बाद इसमें मिश्री के दानों को पीसकर मिला दें। अब एक जार लें और उसमे इसे डाल दें। अब इस चुर्ण क सेवन रोजाना दिन में दो बार करें। इस चुर्ण का सेवन करने से आपको जल्द ही इस समस्या से छुटकारा मिल जायेगा
लहसुन
उत्तेजना बढ़ाने के घरेलू उपाय में लहसुन सबसे कारगर उपाय है। यह आपकी सांसो की दुर्गंध के लिए अच्छी नहीं होती। लेकिन लहसुन एक कामोत्तेजक के रूप में काम करती है। जो पुरुष कामेच्छा में कमी से पीड़ित है या इरेक्शन को बनाए नहीं रख पा रहे है उनके लिए यह किसी टॉनिक से कम नहीं है। लहसुन की 2-3 कली को पीसकर रोज सुबह खाएं। या अपने भोजन में इसे शमिल करें।
अश्वगंधा
अश्वगंधा सदियों पुरानी औषधि है, जो कई बीमारियों को ठीक करने का काम करती है। अश्वगंधा का इस्तेमाल सेक्स पावर को बढ़ाने के लिए भी किया जाता रहा है। इसके लिए अश्वगंधा के चूर्ण को आधा चम्मच दूध के साथ सुबह-शाम लें। यह यौन इच्छा या सेक्स पावर से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।
छुआरे
आपको छुआरों का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है। अगर आपको लग रहा है की आपकी सेक्स ड्राइव कम हो रही है तो आप छुआरों का सेवन शुरू करें। इससे आपको काफी मदद मिलेगी। छुआरों को दूध में उबालकर रात में खाने से आपकी यौन इच्छा और यौन शक्ति बढ़ती है। आप हर दिन 100 ग्राम छुआरे खाएं। हालांकि आप खजूर भी खा सकते हैं।
प्याज
अगर आप अपनी सेक्स पावर को बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको अपने आहार में प्याज को शामिल करना होगा। प्याज और यौन स्वास्थ्य पर हुई रिसर्च में पाया गया कि प्याज के सेवन से सेक्स पावर को प्राकृतिक तरीके से बढ़ाया जा सकता है। इसके लिए आपको सफेद प्याज को काटकर और उसको मक्खन में भूनना होगा। आप हर दिन एक चम्मच इस प्याज का सेवन करें। अपने स्वाद के लिए आप इसमें शहद भी मिला सकते हैं। हर सुबह खाली पेट इस प्याज का सेवन करें। यह उपाय सेक्स पावर और शीघ्रपतन की समस्या को दूर करता है।
बेल की पत्तियाँ
सेक्स पावर की समस्या से राहत पाने के लिए आप बेल की पत्तियों का और बादाम की गिरी का भी प्रयोग कर सकते हैं। इस समस्या से मुक्त होने के लिए 20 से 25 बेल की पत्तियाँ लें। 4 बादाम की गिरी लें और 200 ग्राम शक्कर लें। अब इन तीनों को मिलाकर पीस लें। पिसने के बाद एक बर्तन में पानी डालकर उसमें इस चुर्ण को डाल दें। अब धीमी आँच पर कुछ देर तक इसे पकाए। मिश्रण के पूरी तरह पकने के बाद इसका सेवन करें। आपको लाभ होगा।
आंवला
आंवले को सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी माना जाता है। आंवला खाने के अनेको फायदे होते हैं। आंवला के सेवन से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आंखों की रोशनी और बालों को मुलायम रखने का काम करता है। आंवला का प्रयोग सेक्स पावर बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। आंवले के चूर्ण में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में दो बार लें। इसके इस्तेमाल से यौन शक्ति बढ़ने में मदद मिलती है।
उड़द दाल
सेक्स ड्राइव को बढ़ाने के लिए आपको उड़द की दाल का सेवन भी जरूर करना चाहिए। अगर आप आधा चम्मच उड़द की दाल को कौंच के साथ पीसकर खाएंगे तो इसका फायदा आपको बहुत मिलेगा। इससे आपकी सेक्स ड्राइव बढ़ेगी।
Next Story