लाइफ स्टाइल

अब नहीं रुलाएगा आपको प्याज, काटते समय रखे इन बातों का ध्यान

Mohammed Raziq
25 Sept 2023 7:22 PM IST
अब नहीं रुलाएगा आपको प्याज, काटते समय रखे इन बातों का ध्यान
x
काटते समय रखे इन बातों का ध्यान
सब्जी का जायका बढ़ाने या ग्रेवी बनाने के लिए रसोई में प्याज (Onion) का इस्तेमाल तो होता ही हैं। यहां तक की हर फास्टफूड में आजकल प्याज काम में लिया जाता हैं। लेकिन देखा जाता हैं कि प्याज काटने के दौरान कई लोग अपने काम से भागते हैं क्योंकि इन्हें छीलते या काटते समय आंखों में आंसू आने लगते हैं। इसका कारण बनता हैं प्याज में उपस्थित एंजाइम। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे तरीके लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप आसानी से बिना आंसू लाए प्याज काट व छील सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...
- प्याज काटने से पहले कुछ देर के लिए उसे विनेगर में डाल कर रख दें। ऐसा करने से आपकी आंखों से आंसू नहीं आएंगे।
- जब भी प्याज काटें पहले उसे 15 से 20 मिनट के लिए फ्रीजर में रख दें। ऐसा करने से प्याज से रिलीज होने वाला एंजाइम कम मात्रा में निकलेगा और प्याज को काटते वक्त आंखों से आंसू नहीं आएंगे।
- ध्यान रखें कि प्याज को काटते समय उसको ऊपरी भाग से नहीं बल्कि जड़ की तरफ से काटें। प्याज काटने के लिए तेज धार वाले चाकू का इस्तेमाल करें जिससे प्याज फटाफट कट जाए।
- हर घर में आसानी से मिलने वाला नींबू प्याज काटते समय काफी मददगार साबित होता है। जिस चाकू से आप प्याज काट रहे हैं उस पर थोड़ा सा नींबू का रस लगा ले ऐसा करने से आपकी आंखों से आंसू नहीं आएंगे।
- यह तरीका आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह काफी लाभकारी है। प्याज काटते वक्त अगर आप सीटी बजाएंगे तो आप की आंख से आंसू नहीं आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि सीटी बजाते वक्त आपके मुंह से हवा निकलती है जो एंजाइम को आप तक पहुंचने नहीं देती।
- यह तरीका आपको थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यह काफी लाभकारी है। प्याज काटते वक्त अगर आप सीटी बजाएंगे तो आप की आंख से आंसू नहीं आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि सीटी बजाते वक्त आपके मुंह से हवा निकलती है जो एंजाइम को आप तक पहुंचने नहीं देती।
- प्याज काटते वक्त आप मोमबत्ती या दीया जलाएं। ऐसा करने से प्याज से निकलने वाली गैस मोमबती या दिए की तरफ जाएगी और इस तरह आपकी आंखों से आंसू नहीं निकलेंगे।
- प्याज काटते समय अगर आप एक टुकड़ा ब्रेड का मुंह में रख कर चबाएंगे तो भी आपकी आंखों से आंसू नहीं आएंगे।
- प्याज को थोड़ी देर हवा या धूप में रख दें और उसके बाद काटें आपकी आंखों में आंसू नहीं आएंगे।
Next Story