लाइफ स्टाइल

अब घर पर ही बनेंगे बाजार जैसे स्प्रिंग रोल, जानें कैसे

Kajal Dubey
19 Aug 2023 11:53 PM IST
अब घर पर ही बनेंगे बाजार जैसे स्प्रिंग रोल, जानें कैसे
x
इस मसय में लोग बाहर बाजार का कुछ भी खाने से कतरा रहे हैं और घर पर ही कुछ स्पेशल बनाकर उनका स्वाद लिया जा रहा हैं। ऐसे में कई लोगों के मन में बाजार जैसे स्प्रिंग रोल खाने कि चाहत उठ रही है। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए स्प्रिंग रोल बनाने की Recipe लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री
- 1 उबला आलू मैश किया हुआ
- 1 अंडा फेंटा हुआ
- 1/3 कप धनिया कटा हुआ
- 1/3 कप लाल प्‍याज कटी हुई
- नमक
- चाट मसाला स्वाद अनुसार
- 4 कप तेल
- राइस रैपिंग पेपर (रोल करने के लिये)
बनाने की विधि
- स्प्रिंग रोल बनाने के 1 चम्‍मच मैदा में 3 चम्‍मच पानी डालकर पेस्‍ट तैयार करें।
- अब सबसे पहले तो सभी भरावन की सामग्रियों को मिक्‍स कर लें।
- अब किचन की स्‍लैब पर या फिर एक थाली पर स्‍प्रिंग रोल रैपिंग पेपर रखकर फैला लें।
- रैपिंग पेपर पर एक छोटा चम्‍मच भरावन रखें। अब इसे रोल करने के लिए मैदे और पानी का तैयार पेस्‍ट प्रयोग कर के किनारों को चिपकाएं।
- इसी तरह से कई सारे रोल तैयार कर लें और गरम तेल में गोल्‍डन ब्राउन होने तक तल लें।
- फिर इन्‍हें छान कर प्‍लेट पर निकालें और चटनी के साथ सर्व करें।
Next Story