लाइफ स्टाइल

अब बनाये सुबह का नास्ते को healthy and tasty , झटपट तैयार करें ये चार नास्ते

Nilmani Pal
20 July 2021 3:10 PM GMT
अब बनाये सुबह का नास्ते  को healthy and tasty  , झटपट तैयार करें ये चार नास्ते
x
हमारे स्वस्थ जीवन के पीछे हमारे हेल्दी खानपान का अहम रोल होता है। अगर हम हेल्दी खाना खाते हैं और समय पर आहार का सेवन करते हैं,

हमारे स्वस्थ जीवन के पीछे हमारे हेल्दी खानपान का अहम रोल होता है। अगर हम हेल्दी खाना खाते हैं और समय पर आहार का सेवन करते हैं, तो हमें इसके अच्छे फायदे मिलते हैं। लेकिन अगर हम खाने को समय पर न खाएं, इसका असर हमारे शरीर पर पड़ता है। जैसे- सुबह के नाश्ते को ही ले लीजिए। कई लोगों की आदत होती है कि वे सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं, और इसको वे अपनी आदत बना लेते हैं। लेकिन आपको ये समझना चाहिए कि सुबह का नाश्ता हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। वही, कुछ लोग सुबह के नाश्ते को लेकर उलझन में रहते हैं कि वे ऐसा क्या बनाए जो हेल्दी हो और मिनटों में तैयार हो जाए। तो चलिए आपको कुछ ऐसी ही हेल्दी चीजों के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप अपने नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।


ढोकला बना सकते हैं

ढोकला का सेवन सुबह के नाश्ते में किया जा सकता है। ये एक गुजराती खाना है और काफी हल्का और हेल्दी नाश्ता माना जाता है। इसमें दाल का ढोकला, सूजी का ढोकला और चावल का ढोकला मुख्य रूप से बनाए जाते हैं।

दलिया बना सकते हैं
दलिया हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी और लाभदायक होता है। वहीं, आप ओटमील दलिए का भी सेवन कर सकते हैं। इसमें डलने वाले फल और दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होते हैं। ऐसे में आप इसे खुद खा सकते हैं और अपने बच्चों को भी नाश्ते में दे सकते हैं।

अंडे से जुड़ी चीजें बना सकते हैं
आप अपने सुबह के नाश्ते में ब्रेड आमलेट बना सकते हैं। अंडा काफी हेल्दी होता है। ऐसे में कभी ब्रेड आमलेट, कभी उबले अंडे, तो कभी आप अंडे की भुर्जी का भी सेवन कर सकते हैं। यही नहीं, बच्चों को भी अंडे खाना काफी पसंद होता है।

चाय-सैंडविच बना सकते हैं
आप सुबह नाश्ते के लिए सैंडविच भी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना भी बेहद आसान है, और ये मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है। बाहर दुकानों पर मिलने वाले सैंडविच से घर पर बनने वाला सैंडविच काफी हेल्दी होता है। आप इसमें सब्जियां, कढ़ी पत्ता, नींबू आदि डाल सकते हैं, और फिर इसका सेवन चाय के साथ कर सकते हैं।
Next Story