- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- अब नाश्ते में रोज़ाना...
लाइफ स्टाइल
अब नाश्ते में रोज़ाना हेल्दी ऑप्शन, घर पर बनाएं टेस्टी मल्टीग्रेन डोसा
Saba Naaz
11 Aug 2025 5:16 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : अगर आप भी हर सुबह "आज नाश्ते में क्या बनाएं?" वाली दुविधा में रहते हैं, तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं। आज हम लेकर आए हैं एक ऐसा हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन जो न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन है, बल्कि पोषण से भी भरपूर है।
बात हो रही है हाई-प्रोटीन मल्टीग्रेन डोसा की, जो आपके दिन की शुरुआत को बना सकता है एनर्जेटिक और हेल्दी। मल्टीग्रेन डोसा पारंपरिक साउथ इंडियन डोसे का एक हेल्दी ट्विस्ट है, जिसे कई तरह के अनाज और दालों से तैयार किया जाता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है जो आपको लंबे समय तक फुल रखती है और अनहेल्दी स्नैकिंग से बचाती है।
ज़रूरी सामग्री (Ingredients):
1/4 कप चना दाल
1/4 कप मूंग दाल
1/4 कप मसूर दाल
1/4 कप उड़द दाल
1/4 कप ब्राउन राइस या ओट्स
2 चम्मच मेथी दाना
अदरक, हरी मिर्च (स्वादानुसार)
नमक, जीरा, हींग (स्वादानुसार)
पानी (भिगोने व पीसने के लिए)
कैसे बनाएं मल्टीग्रेन डोसा बैटर?
सभी दालों, चावल और मेथी दाने को अच्छी तरह धोकर रातभर या कम से कम 6 घंटे के लिए भिगो दें।
भिगोने के बाद मिक्सी में अदरक, मिर्च और थोड़ा पानी मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
बैटर को ढककर गर्म जगह पर 6–8 घंटे तक फर्मेंट होने दें।
फर्मेंटेशन के बाद स्वादानुसार नमक मिलाएं।
डोसा बनाने की विधि: नॉन-स्टिक या कास्ट आयरन तवा गर्म करें।
हल्का तेल लगाएं और बैटर को फैलाएं।
ऊपर से थोड़ा सा तेल डालें और क्रिस्पी होने तक सेकें।
चाहें तो डोसे में सब्ज़ी या पनीर की फिलिंग भी डाल सकते हैं।
Tagsनाश्तेटेस्टीमल्टीग्रेन डोसाSnacksTastyMultigrain Dosaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





